फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Second edition of the Suru Summer Festival in Kargil concludes.

Kargil: सुरू घाटी में संस्कृति और रोमांच का रंग, समर फेस्टिवल का दूसरा संस्करण संपन्न

Sun, 30 Aug 2026 11:39 AM IST
Nikita Gupta अमर उजाला नेटवर्क, कारगिल
अमर उजाला नेटवर्क, कारगिल Published by: Nikita Gupta Updated Sun, 30 Aug 2026 11:39 AM IST
सार

कारगिल की सुरू घाटी में दो दिवसीय सुरू समर फेस्टिवल का दूसरा संस्करण संस्कृति, पारंपरिक खान-पान और साहसिक गतिविधियों के साथ संपन्न हुआ।

विज्ञापन
Second edition of the Suru Summer Festival in Kargil concludes.
सुरू समर फेस्टिवल का दूसरा संस्करण संपन्न - फोटो : संवाद

विस्तार

कारगिल की खूबसूरत सुरू घाटी के दमसना में आयोजित दो दिवसीय सुरू समर फेस्टिवल का दूसरा संस्करण संपन्न हो गया। महोत्सव में स्थानीय संस्कृति, पारंपरिक खान-पान और पर्यटन को खास तौर पर बढ़ावा दिया गया। बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों के साथ देश-विदेश से आए पर्यटकों ने भी कार्यक्रम में हिस्सा लिया।

विज्ञापन

महोत्सव के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों और पारंपरिक संगीत के अलावा साइकिलिंग, रॉक क्लाइंबिंग, पैराग्लाइडिंग और रिवर राफ्टिंग जैसी गतिविधियां आकर्षण का केंद्र रहीं। इस बार साइकिलिंग और रॉक क्लाइंबिंग जैसी कुछ नई गतिविधियों को भी शामिल किया गया।

महोत्सव में स्थानीय हस्तशिल्प, जैविक उत्पाद और पारंपरिक खाद्य पदार्थों के स्टॉल लगाए गए। लोगों को क्षेत्र की पारंपरिक संस्कृति और खान-पान से परिचित कराने के लिए पुराने तरीके से पारंपरिक व्यंजन स्क्यू भी तैयार किया गया।

तैसुरु निर्वाचन क्षेत्र के काउंसलर अब्दुल हादी ने कहा कि महोत्सव का उद्देश्य स्थानीय संस्कृति और खान-पान को बढ़ावा देने के साथ पर्यटन को बढ़ावा देना भी है। उन्होंने कहा कि नई साहसिक गतिविधियों से युवाओं और पर्यटकों की रुचि बढ़ेगी।

स्थानीय लोगों के मुताबिक, फेस्टिवल से क्षेत्र के ग्रामीणों को आर्थिक फायदा भी हुआ। पर्यटकों की बढ़ती संख्या से खाद्य स्टॉल, होटल, गेस्टहाउस और होमस्टे संचालकों के कारोबार में अच्छी बढ़ोतरी हुई।

नून-कुन पर्वत श्रृंखला और सुरू नदी की खूबसूरत पृष्ठभूमि के बीच अंतिम सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ फेस्टिवल का समापन हुआ। आयोजकों ने अगले साल इसके तीसरे संस्करण को और बड़े स्तर पर आयोजित करने और नई गतिविधियां जोड़ने की उम्मीद जताई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed