{"_id":"688dc0e91dc92391350e7c75","slug":"video-interstate-gang-of-tractor-theft-exposed-in-gpm-five-accused-arrested-2025-08-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"जीपीएम में ट्रैक्टर चोरी के अंतरराज्यीय गिरोह का किया खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीपीएम में ट्रैक्टर चोरी के अंतरराज्यीय गिरोह का किया खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार
गौरेला पेंड्रा मरवाही में पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी पुलिस ने ट्रैक्टर चोरी के अंतरराज्यीय गिरोह का किया भंडाफोड़,, पुलिस ने पांच आरोपियों को किया गिरफ्तार,,साइबर सेल और पेंड्रा पुलिस के संयुक्त अभियान में दो ट्रैक्टर इंजन एक ट्राली और एक बाइक समेत पांच आरोपी हुए गिरफ्तार किया पुलिस मामले में आगे की कार्यवाही जुटी। ट्रैक्टर चोरी के मामलों में त्वरित और समन्वित कार्यवाही करते हुए मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ के सीमावर्ती क्षेत्र के ग्रामीण क्षेत्रों में सक्रिय अंतर्राज्यीय गिरोह के पांच सदस्यों को गिरफ्तार कर चोरी गए दो ट्रैक्टर, एक ट्रॉली, चार मोबाइल फोन और एक मोटरसाइकिल जब्त की गई है।थाना पेंड्रा क्षेत्र के ग्राम करगी खुर्द घाटोलीपारा निवासी एक फरियादी द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी कि उसका स्वराज ट्रैक्टर अज्ञात चोरों द्वारा चोरी कर लिया गया है, जिस पर थाना पेंड्रा में धारा 303(2), 112(2), 3(5) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया। इसी प्रकार, थाना गौरेला क्षेत्र के ग्राम कोटखर्रा निवासी ने भी सोनालिका ट्रैक्टर चोरी की सूचना दी थी, जिस पर धारा 303(2), 12(2), 3(5) बीएनएस के अंतर्गत अपराध दर्ज किया गया।।दोनों ही मामलों में जांच शुरू की विवेचना के दौरान मिले साक्ष्य और सीसीटीवी फुटेज, मोबाइल लोकेशन तथा अन्य तकनीकी पहलुओं के विश्लेषण के आधार पर आरोपियों की पहचान की गई और मध्यप्रदेश राज्य में उनकी मौजुदगी की पुष्टि के बाद पुलिस टीमों ने दबिश दी गई। और मध्यप्रदेश के अनुपपुर जिले में दबिश देकर 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
1. युवराज राठौर पिता नयाप्रसाद राठौर, उम्र 19 वर्ष 2. मुगन सिंह राठौर उर्फ अंकित पिता संतोष राठौर, उम्र 21 वर्ष 3. साहिल राठौर पिता शोभाराम राठौर, उम्र 19 वर्ष 4. शिवम राठौर पिता सोहनलाल राठौर, उम्र 19 वर्ष5. शिवम राठौर पिता देवनारायण राठौर, उम्र 19 वर्ष। गिरफ्तार किए गए सभी आरोपी जैतहरी जिला अनूपपुर, मध्यप्रदेश के रहने वाले है।। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे लोग ट्रैक्टरों की रेकी कर चोरी की वारदात को अंजाम देते थे और बाद में फर्जी दस्तावेज तैयार कर अन्य जिलों में बेच देते थे। छत्तीसगढ़ के अलावा मध्यप्रदेश में भी जिला अनूपपुर में इसी तरह से ट्रैक्टर चोरी की वारदात करने की जानकारी भी आरोपियों ने दी है। संपूर्ण कार्रवाई के दौरान दो ट्रैक्टर इंजन सहित, एक ट्रैक्टर ट्रॉली, चार मोबाइल फोन तथा घटना में प्रयुक्त एक मोटरसाइकिल बरामद की गई है। सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया जा रहा है।
इस कार्रवाई में थाना पेंड्रा एवं थाना गौरेला की संयुक्त टीम तथा तकनीकी सहायता के माध्यम से आरोपीगण की पहचान और गिरफ्तारी सुनिश्चित की गई। मामले में पुलिस अधीक्षक सुरजन राम भगत द्वारा कार्रवाई में शामिल टीम को प्रशंसा पत्र प्रदान करने की घोषणा की गई है साथ ही आम नागरिकों से अपील भी की है कि वाहन सुरक्षा हेतु GPS उपकरणों का उपयोग करें, तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।