{"_id":"6a933aa2c7697ad1fb0f6e2e","slug":"jammu-kashmir-news-srinagar-news-c-10-1-jam1027-999281-2026-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Srinagar News: पीडब्ल्यूडी इंजीनियरों ने फील्ड कार्यों का किया बहिष्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Srinagar News: पीडब्ल्यूडी इंजीनियरों ने फील्ड कार्यों का किया बहिष्कार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर। दक्षि कश्मीर के अनंतनाग जिले के बिजबिहाड़ा में लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी आरएंडबी) के एक असिस्टेंट इंजीनियर पर स्थानीय विधायक की तरफ से हमला किए जाने का आरोप लगा है। घटना से विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों में गहरा रोष फैल गया है। इसके चलते बिजबिहाड़ा सब-डिवीजन के इंजीनियरों ने मैकाडैमाइजेशन समेत सभी तरह के फील्ड कार्यों का अनिश्चितकालीन बहिष्कार करने का ऐलान कर दिया है।
कार्यपालक अभियंता को सौंपे गए आधिकारिक पत्र के मुताबिक यह घटना उस समय हुई जब असिस्टेंट इंजीनियर जीबी खलील इलाके में अपने सरकारी दायित्वों का निर्वहन कर रहे थे। इंजीनियरों का आरोप है कि ड्यूटी के दौरान बिजबिहाड़ा के विधायक बाशिर अहमद द्वारा अधिकारी के साथ हाथापाई और दुर्व्यवहार किया गया। कर्मचारियों ने इसे बेहद दुर्भाग्यपूर्ण, अस्वीकार्य और कार्यस्थल पर असुरक्षा की भावना पैदा करने वाला कृत्य करार दिया है।
विरोध दर्ज कराते हुए सब-डिवीजन के सभी इंजीनियरों ने साफ कर दिया है कि जब तक इस गंभीर मामले का उचित समाधान नहीं निकाला जाता और फील्ड में काम कर रहे अधिकारियों की सुरक्षा व गरिमा सुनिश्चित करने के पुख्ता इंतजाम नहीं होते, तब तक वे सड़क के मैकाडैमाइजेशन और अन्य विकास कार्यों से पूरी तरह दूर रहेंगे। मामले की गंभीरता को देखते हुए इस शिकायत पत्र की प्रतियां अधीक्षण अभियंता, मुख्य अभियंता (दक्षिण कश्मीर) और सीईजीए जम्मू-कश्मीर को भी भेजकर नियमों के तहत तत्काल सख्त कार्रवाई की मांग की गई है।