{"_id":"6aca26422306d30c4a0e9ea7","slug":"video-vision-of-viksit-bharat-2047-depicted-in-rangoli-2026-10-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"कठुआ: रंगोली में उकेरा विकसित भारत 2047 का सपना, बनी में विद्यार्थियों को दिया राष्ट्र निर्माण का संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कठुआ: रंगोली में उकेरा विकसित भारत 2047 का सपना, बनी में विद्यार्थियों को दिया राष्ट्र निर्माण का संदेश
Nikita Gupta
Updated Sat, 10 Oct 2026 05:19 PM IST
Link Copied
सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत भाजपा पहाड़ी जिला, बनी के कार्यकर्ताओं ने पीएम श्री गर्ल्स हाई स्कूल, बनी में रंगोली के माध्यम से विकसित भारत 2047 का संकल्प प्रस्तुत किया। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों की यात्रा को भी रंगोली के माध्यम से दर्शाया गया।
इस पहल का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को विकसित भारत 2047 के लक्ष्य के प्रति जागरूक करना और उन्हें यह समझाना था कि देश के विकास में युवा पीढ़ी किस प्रकार अपनी भागीदारी निभा सकती है। कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों को संदेश दिया गया कि भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लिए शिक्षा, मेहनत, अनुशासन, जिम्मेदारी और देश के प्रति समर्पण बेहद जरूरी हैं।
कार्यकर्ताओं ने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि विकसित भारत का सपना केवल सरकार के प्रयासों से ही नहीं, बल्कि देश के प्रत्येक नागरिक, विशेषकर युवाओं की सक्रिय भागीदारी से साकार हो सकता है। इस प्रकार की गतिविधियों से बच्चों में देश के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित होती है और वे भविष्य में राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका निभाने के लिए प्रेरित होते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।