Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   jammu and kashmir news

Kathua News: ऑपरेशन के लिए भी अब तारीख पर तारीख, हड़ताल ने बढ़ाई मरीजों की मुश्किलें

विज्ञापन
jammu and kashmir news
ऑपरेशन के लिए भी अब तारीख पर तारीख, हड़ताल ने बढ़ाई मरीजों की मुश्किलें
विज्ञापन


जीएमसी कठुआ में आईपीडी सेवाएं प्रभावित, दूरदराज से इलाज की आस में पहुंचे मरीज हो रहे दरबदर

.......गैर राजपत्रित कर्मचारियों और सीनियर रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल से ऑपरेशन थिएटर व वार्ड सेवाओं पर असर, करीब 100 मरीजों की सर्जरी रद्द



संवाद न्यूज एजेंसी

कठुआ। राजकीय मेडिकल कॉलेज (जीएमसी) में गैर राजपत्रित कर्मचारियों और सीनियर रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल से मरीजों को भारी परेशानी हो रही है। इलाज की उम्मीद लेकर पहुंच रहे मरीजों को ऑपरेशन के लिए नई तारीखें मिल रही हैं या बिना उपचार के लौटना पड़ रहा है। सबसे अधिक परेशानी उन मरीजों को है जिनकी रूटीन सर्जरी पहले से तय थी, लेकिन अब रद हो गई हैं।
जीएमसी प्रशासन के अनुसार, अस्पताल में प्रतिदिन औसतन 12 सर्जरी की जाती हैं। छह प्रमुख विभागों में सप्ताह के दो निर्धारित दिनों में रूटीन ऑपरेशन होते हैं। इनमें स्त्री रोग, हड्डी रोग, ईएनटी, सामान्य सर्जरी और दंत सर्जरी शामिल हैं। गैर राजपत्रित कर्मचारियों की हड़ताल 16 नवंबर से जारी है। नौ दिन बीत जाने के बाद अब तक करीब 100 मरीजों के ऑपरेशन रद हो चुके हैं। हड़ताल की अनिश्चितता के कारण डॉक्टर भी मरीजों को अगली ऑपरेशन तारीख देने में असमर्थ हैं। अस्पताल प्रशासन को भी हड़ताल समाप्त होने की कोई जानकारी नहीं है। मरीजों को यह भी नहीं पता कि उन्हें उपचार के लिए कितने दिन और इंतजार करना पड़ेगा।
विज्ञापन


सीनियर रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल
गत सोमवार से सीनियर रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल शुरू होने के बाद अस्पताल की आईपीडी सेवाओं पर भी असर पड़ा है। विभिन्न विभागों के वार्डों में भर्ती मरीजों की देखभाल प्रभावित हो रही है। गैर राजपत्रित कर्मचारियों की हड़ताल से ऑपरेशन थिएटर की रूटीन सेवाएं पहले ही प्रभावित थीं। अब सीनियर रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल ने मरीजों की मुश्किलें और बढ़ा दी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


आपातकालीन सेवाएं जारी
हालांकि, राहत की बात यह है कि आपातकालीन सेवाओं के तहत ऑपरेशन थिएटर में सर्जरी जारी है। रूटीन ऑपरेशन और वार्डों में प्रभावित सेवाओं के चलते मरीजों को लगातार परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जीएमसी प्रशासन ने आईपीडी सेवाओं को सुचारु रखने के लिए संकाय सदस्यों को जिम्मेदारी सौंपी है। प्रधानाचार्य जीएमसी कठुआ सुरिंद्र कुमार अत्री ने बताया कि संकाय सदस्य अब भर्ती मरीजों की देखभाल कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed