{"_id":"6b05e6732188ba00be04e44a","slug":"jammu-and-kashmir-news-kathua-news-c-201-1-knt1008-138797-2026-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: 80 प्रतिशत अग्रिम भुगतान की शर्त से घटी बुकिंग, तैयार जेवरों की मांग बढ़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: 80 प्रतिशत अग्रिम भुगतान की शर्त से घटी बुकिंग, तैयार जेवरों की मांग बढ़ी
विज्ञापन
सोने के भाव में हो रहे उतार-चढ़ाव का बिक्री पर पड़ रहा है असर
संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। सोने के भाव में लगातार हो रहे उतार-चढ़ाव का सीधा असर गहनों की अग्रिम बुकिंग पर दिख रहा है। बाजार में अनिश्चितता बढ़ने के कारण ज्वेलर्स ने बुकिंग के लिए 80 फीसदी अग्रिम भुगतान अनिवार्य कर दिया है। इसके चलते ग्राहक भी बुकिंग कराने के बजाय दुकानों में उपलब्ध तैयार जेवरों की खरीदारी को प्राथमिकता दे रहे हैं। सर्राफा बाजार में बुकिंग के मामलों में उल्लेखनीय कमी दर्ज की जा रही है।
कठुआ स्वर्णकार संघ के प्रधान नवदीश सहदेव ने बताया कि सोने की कीमतों में अस्थिरता से अग्रिम बुकिंग कारोबारियों के लिए जोखिम भरी हो गई है। ग्राहक की बुकिंग के साथ ही ज्वेलर को सोना खरीदना पड़ता है। भाव बदलने पर पुराने रेट पर गहने देने से नुकसान हो सकता है। इसी कारण स्वर्णकार संघ ने 80 फीसदी अग्रिम भुगतान जरूरी किया है। ग्राहक भी बाजार की स्थिति स्पष्ट होने का इंतजार कर रहे हैं। शादी-ब्याह की खरीदारी जारी है, पर अग्रिम बुकिंग की रफ्तार धीमी हुई है।
तैयार जेवरों की ओर ग्राहकों का रुझान
सर्राफा कारोबारी सन्नी लूथरा ने बताया कि बदलते भावों के कारण तैयार जेवरों की मांग बढ़ी है। ग्राहक अग्रिम बुकिंग के बजाय दुकानों में उपलब्ध डिजाइन तुरंत खरीदना सुरक्षित समझ रहे हैं। 80 फीसदी अग्रिम भुगतान की शर्त ने भी बुकिंग पर असर डाला है। शहर के सर्राफा बाजार में बुकिंग के मामले काफी कम हुए हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में तैयार गहनों का स्टॉक कम होने से वहां बुकिंग का चलन कुछ हद तक बना हुआ है।
विज्ञापन
कारोबारी और ग्राहक दोनों असमंजस में
स्वर्णकार संघ के अनुसार, जनवरी के अंतिम सप्ताह से शुरू हुई तेजी के बाद अब सोने की कीमतों में गिरावट है। हालांकि, बाजार अभी स्थिर नहीं हो पाया है। पिछले दिनों सोने के भाव में दो से चार हजार रुपये तक का उतार-चढ़ाव देखा गया है। इससे ग्राहकों और कारोबारियों दोनों की चिंता बढ़ गई है। कारोबारियों का कहना है कि जब तक कीमतों में स्थिरता नहीं आती, बुकिंग कारोबार में तेजी मुश्किल है। फिलहाल तैयार जेवरों की बिक्री बेहतर बनी हुई है।
शादी की खरीदारी को लेकर असमंजस
बाजार में भाव पता करने पहुंचे नरेंद्र सिंह ने बताया कि उनके घर में जनवरी में शादी है। उन्हें गहनों की खरीदारी करनी है, पर बदलते भावों से फैसला नहीं ले पा रहे हैं। वह रोजाना सोने की कीमतों पर नजर रख रहे हैं। उन्हें आशंका है कि यदि अभी खरीदारी की और कीमतें और गिरीं तो आर्थिक नुकसान होगा। इसी असमंजस के चलते वह खरीदारी टाल रहे हैं। कठुआ के सर्राफा बाजार में खरीदारी को अपेक्षित गति नहीं मिल पा रही है।