{"_id":"6ace1cd35c7562ea6e0291d4","slug":"video-villagers-troubled-by-dilapidated-road-2026-10-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: टनल से सफर हुआ आसान, लेकिन खस्ताहाल सड़क से ग्रामीण परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: टनल से सफर हुआ आसान, लेकिन खस्ताहाल सड़क से ग्रामीण परेशान
भांबला के काली धार क्षेत्र में सुगल टनल बनने से जम्मू-पुंछ राष्ट्रीय राजमार्ग पर सफर करने वाले लोगों को राहत मिली है। टनल के कारण यात्रियों के समय और वाहनों में खर्च होने वाले ईंधन की बचत हो रही है। वहीं, स्थानीय ग्रामीणों ने टनल निर्माण का स्वागत करते हुए क्षेत्र की संपर्क सड़क की खस्ताहालत पर नाराजगी जताई है।
काली धार एकता मंच के सदस्य सुरेश कुमार ने बताया कि ग्रामीण टनल निर्माण के पक्ष में हैं, लेकिन जब से टनल का काम शुरू हुआ है, तब से वे क्षेत्र की खराब सड़क की मरम्मत की मांग कर रहे हैं। इसके बावजूद समस्या का समाधान नहीं हुआ। टनल शुरू होने के बाद इस मार्ग पर वाहनों की आवाजाही कम हो गई है। सड़क पर जगह-जगह गहरे गड्ढे होने के कारण वाहन चालकों को नुकसान का डर रहता है। ऐसे में ऑटो और अन्य वाहन चालक भी इस मार्ग पर आने से कतराते हैं।
उन्होंने बताया कि सड़क की खराब हालत के कारण स्कूली बच्चों को पैदल ही स्कूल आने-जाने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने इस समस्या को लेकर जिला आयुक्त को ज्ञापन सौंपने के साथ तहसीलदार साहिल रंधावा को भी कई बार अवगत कराया है, लेकिन अभी तक कोई समाधान नहीं निकला।
सुरेश कुमार ने चेतावनी दी कि यदि सड़क की समस्या का समाधान नहीं किया गया तो काली धार एकता मंच के सदस्य अपने साथियों के साथ आने वाले शुक्रवार से अनशन पर बैठेंगे। ग्रामीणों ने संबंधित विभाग और प्रशासन से जल्द सड़क की मरम्मत करवाने की मांग की है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।