फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   ramleela news

Kathua News: रामलीला के दूसरे दिन उमड़े दर्शकों की भीड़ , श्रीराम जन्म और ताड़का वध का हुआ मंचन

विज्ञापन
ramleela news
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कठुआ।शारदीय नवरात्र के दौरान कठुआ जिले में विभिन्न स्थानों पर रामलीला मंचन जारी है। सोमवार को शहर के रामलीला मैदान में रामलीला के दूसरे दिन मौसम साफ होने के बाद दर्शकों की भारी भीड़ उमड़ी। इस दौरान कलाकारों ने भगवान श्रीराम के जन्म, मारीच-सुबाहु युद्ध और राक्षसी ताड़का वध जैसे प्रसंगों का मंचन कर दर्शकों को भावविभोर कर दिया। प्रभु श्रीराम के जयकारों से रामलीला मैदान गूंज उठा।

रामलीला के शुरुआती दृश्य में राजा दशरथ के संतान न होने के कारण दुखी रहने का प्रसंग प्रस्तुत किया गया। राजा दशरथ की भूमिका निभा रहे सुरेंद्र मेहता ने अपने प्रभावशाली अभिनय से दृश्य को जीवंत बना दिया। उनके भावपूर्ण अभिनय ने दर्शकों को भावुक कर दिया। वहीं, अगले दृश्य में भगवान श्रीराम सहित राजा दशरथ के चारों पुत्रों के जन्म की घोषणा होते ही मैदान का माहौल खुशी में बदल गया।
विज्ञापन


इसके बाद मारीच-सुबाहु युद्ध और भगवान श्रीराम तथा उनके अनुज लक्ष्मण द्वारा राक्षसी ताड़का के वध का दृश्य प्रस्तुत किया गया। इस दृश्य में श्रीराम की भूमिका निभा रहे विश्व प्रताप सिंह और लक्ष्मण की भूमिका निभा रहे आदित्य सिंह ने अपने अभिनय से दर्शकों की खूब सराहना बटोरी। कलाकारों ने प्रभावशाली मंचन के माध्यम से रामायण के प्रसंगों को जीवंत करने का प्रयास किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


रामलीला क्लब के निर्देशक नीरज सिंह बिलोरिया ने बताया कि पहले दिन भारी बारिश के कारण दर्शकों की उपस्थिति अपेक्षाकृत कम रही थी। वहीं दूसरे दिन मौसम साफ होने के बाद बड़ी संख्या में लोग रामलीला देखने पहुंचे। दर्शकों की उत्साहपूर्ण भागीदारी से कलाकारों का मनोबल भी बढ़ा है। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में क्लब के कलाकार रामायण के अन्य महत्वपूर्ण प्रसंगों का और बेहतर मंचन कर दर्शकों को आकर्षित करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed