{"_id":"6b01a73e1812043ff80c6a1d","slug":"video-an-awareness-program-was-organized-at-the-krishi-vigyan-kendra-in-kathua-as-part-of-reform-utsav-2026-2026-11-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"कठुआ: खेती में सुधार का नया मंत्र, किसानों को संतुलित खाद और प्राकृतिक खेती अपनाने की सलाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कठुआ: खेती में सुधार का नया मंत्र, किसानों को संतुलित खाद और प्राकृतिक खेती अपनाने की सलाह
Nikita Gupta
Updated Sat, 21 Nov 2026 07:44 PM IST
Link Copied
कठुआ स्थित कृषि विज्ञान केंद्र में रिफॉर्म उत्सव-2026 के तहत एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम विश्व ज्ञान केंद्र, कश्मीर विश्वविद्यालय के कृषि विज्ञान केंद्र की ओर से कृषि विभाग और इफको के सहयोग से आयोजित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान किसानों को कृषि क्षेत्र में सुधार लाने के लिए उनकी समस्याओं और जरूरतों के अनुसार योजनाएं बनाने की आवश्यकता पर जोर दिया गया। किसानों को संतुलित मात्रा में खाद का इस्तेमाल करने, हरी खाद, प्राकृतिक खेती और ग्रीन पेस्टिसाइड्स अपनाने की सलाह दी गई। किसानों को रबी सीजन के दौरान अपने क्षेत्र के अनुकूल गेहूं की उन्नत किस्मों की समय पर बुवाई करने और फसल चक्र में दलहनी फसलों को शामिल करने के लिए भी प्रेरित किया गया। साथ ही सॉयल हेल्थ कार्ड बनवाने और मिट्टी की उर्वरता बनाए रखने पर विशेष जोर दिया गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।