Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   jammu and kashmir news

Kathua News: वेतन समानता की मांग को लेकर आरडीए का ब्लैक रिबन प्रदर्शन जारी

विज्ञापन
jammu and kashmir news
- 2019 से वेतन में वृद्धि नहीं होने का आरोप, एसकेआईएमएस और एम्स जम्मू के बराबर वेतन देने की मांग
विज्ञापन

- महिला डॉक्टरों ने मातृत्व अवकाश और वेतन कटौती पर भी उठाए सवाल

संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। जीएमसी कठुआ के रेजिडेंट डॉक्टरों ने वेतन समानता और सर्विस रूल्स की मांग को लेकर शनिवार को तीसरे दिन भी प्रदर्शन किया। डॉक्टरों ने ब्लैक रिबन पहनकर अपना आक्रोश जताया। उनकी मुख्य मांग है कि जम्मू-कश्मीर के सभी मेडिकल कॉलेजों में रेजिडेंट डॉक्टरों का वेतन एक समान किया जाए।

डॉक्टरों ने एसकेआईएमएस श्रीनगर और एम्स जम्मू के बराबर वेतन देने की मांग की है। डॉ. माधव ने बताया कि वर्ष 2019 से उनके वेतन में कोई वृद्धि नहीं हुई है। वर्तमान में उन्हें करीब 89 हजार रुपये वेतन मिल रहा है, जबकि एसकेआईएमएस में करीब 1.30 लाख और एम्स जम्मू में लगभग 1.40 लाख दिए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह मुद्दा कई बार अस्पताल प्रबंधन के समक्ष उठाया गया है, लेकिन उन्हें अब तक कोई ठोस आश्वासन या जवाब नहीं मिला है। सरकार और प्रबंधन से उनकी मांगों पर गंभीरता से विचार कर समाधान निकालने की अपील की गई है। रेजिडेंट डॉक्टरों के इस विरोध से ओपीडी, लैब और गैर-जरूरी सेवाएं प्रभावित हुई हैं। हालांकि, आपातकालीन और आवश्यक सेवाएं जारी रखी जा रही हैं। डॉ. ममता शर्मा ने महिला डॉक्टरों की समस्याओं को सामने रखा। उन्होंने कहा कि महिला डॉक्टर गर्भावस्था के दौरान भी नौ महीने तक ड्यूटी करती हैं, लेकिन मां बनने के बाद उन्हें मातृत्व अवकाश और वेतन से वंचित कर दिया जाता है। उन्होंने सवाल किया कि क्या महिला डॉक्टर छह महीने के मातृत्व अवकाश की हकदार नहीं हैं। डॉ. ममता शर्मा ने कहा कि मातृत्व को मौजूदा व्यवस्था में सजा जैसा महसूस करवाया जा रहा है। उन्होंने सरकार और प्रबंधन से डॉक्टरों के साथ आमने-सामने बातचीत करने की अपील की। कर्मचारियों की समस्याओं और मांगों को सुनना आवश्यक है। डॉक्टरों ने स्पष्ट किया कि वे मांगों के समाधान तक आंदोलन जारी रखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed