Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   jammu and kashmir news

Kathua News: मत्स्य पालन क्षेत्र में महिलाओं और युवाओं की भागीदारी बढ़ाने पर जोर

विज्ञापन
jammu and kashmir news
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कठुआ। राजकीय डिग्री कॉलेज के मत्स्य विभाग की ओर से शनिवार को विश्व मत्स्य दिवस मनाया गया। इस वर्ष का विषय सम्मानजनक कार्य, सुरक्षा, महिलाएं और युवा : टिकाऊ मत्स्य पालन के भविष्य का निर्माण रहा। कार्यक्रम का आयोजन कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. मनोहर लाल के मार्गदर्शन में किया गया।



कार्यक्रम की शुरुआत मत्स्य विभागाध्यक्ष डॉ. शिव कुमार ने अतिथियों और शिक्षकों का स्वागत करते हुए विश्व मत्स्य दिवस के महत्व पर प्रकाश डालने के साथ की। इस दौरान लीना चांबियाल, रिद्धिमा ठाकुर, रजित बाला, पारुल संबरिया, भूमिका राजपूत, सलोनी जसरोटिया और प्राची सिंह ने अपने विचार प्रस्तुत किए। वक्ताओं ने मत्स्य पालन और जलीय कृषि की बढ़ती संभावनाओं, जलीय संसाधनों के सतत उपयोग, आधुनिक तकनीकों को अपनाने और युवाओं के लिए रोजगार के अवसर पैदा करने की आवश्यकता पर जोर दिया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को समाज के सामाजिक और आर्थिक विकास में मत्स्य पालन की भूमिका तथा जलीय पारिस्थितिकी तंत्र के जिम्मेदार प्रबंधन के महत्व से भी अवगत करवाया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों पारुल, भूमिका, रजित, मंजीत, प्राची, रिद्धिमा, रितिका और लीना ने मत्स्य पालन विषय पर वारली, मधुबनी और मंडला कला शैलियों में आकर्षक पेंटिंग प्रस्तुत कीं। कार्यक्रम में उर्दू विभाग के एचओडी डॉ. यशपाल, डॉ. नीरज शर्मा, डॉ. गगनदीप कौर और डॉ. शौकत अजीज सहित अन्य संकाय सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed