{"_id":"6b01e0ec69530a14290c2d0a","slug":"jammu-and-kashmir-news-kathua-news-c-201-1-knt1011-138693-2026-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: वॉलीबॉल में खिलाड़ियों ने दिखाया हुनर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: वॉलीबॉल में खिलाड़ियों ने दिखाया हुनर
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
हीरानगर। भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा के समीप बसे सीमावर्ती गांवों में खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने की दिशा में एक सराहनीय पहल देखने को मिली है। राजा मंडलीक क्लब की ओर से गांव लडवाल स्थित राजकीय मिडिल स्कूल के मैदान में दूसरे ऑल ओपन वॉलीबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है। शनिवार को टूर्नामेंट का शुभारंभ एसडीएम हीरानगर फुलैल सिंह और तहसीलदार हीरानगर अनूप शर्मा ने संयुक्त रूप से किया।
इस प्रतियोगिता में विभिन्न क्षेत्रों से कुल 16 टीमें हिस्सा ले रही हैं। दो दिवसीय इस टूर्नामेंट के दौरान खिलाड़ियों को अपनी खेल प्रतिभा दिखाने का अवसर मिल रहा है। आयोजकों के अनुसार रविवार को प्रतियोगिता के क्वार्टर फाइनल, सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले खेले जाएंगे, जिसके बाद विजेता टीम का फैसला होगा। टूर्नामेंट में विजेता टीम को 14 हजार और उपविजेता टीम को 9 हजार नकद पुरस्कार राशि प्रदान की जाएगी, जबकि प्रत्येक टीम के लिए प्रवेश शुल्क 700 रुपये निर्धारित किया गया है। गौरतलब है कि सीमावर्ती गांवों में इस तरह की खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन युवाओं को सकारात्मक गतिविधियों से जोड़ने के साथ-साथ स्थानीय खेल प्रतिभाओं को अपनी क्षमता प्रदर्शित करने का मंच भी प्रदान करता है। राजा मंडलीक क्लब की यह पहल क्षेत्र में खेल संस्कृति को मजबूत करने और युवाओं में खेल भावना को प्रोत्साहित करने की दिशा में महत्वपूर्ण मानी जा रही है।