Hindi News
›
Video
›
Himachal Pradesh
›
Una News
›
Video: Changes in Amb's 100-year-old Ramlila; Ram, Sita, and Lakshman appear on a chariot for the first time.
{"_id":"6ace1f3e87100d21140261a6","slug":"video-video-changes-in-ambs-100-year-old-ramlila-ram-sita-and-lakshman-appear-on-a-chariot-for-the-first-time-2026-10-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"वीडियो: अंब की 100 साल पुरानी रामलीला में बदलाव, पहली बार रथ पर निकले राम-सीता और लक्ष्मण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वीडियो: अंब की 100 साल पुरानी रामलीला में बदलाव, पहली बार रथ पर निकले राम-सीता और लक्ष्मण
ऊना। अंब की ऐतिहासिक रामलीला में मंगलवार को करीब 100 साल पुरानी परंपरा में बदलाव हुआ। पहली बार भगवान श्रीराम, माता सीता और लक्ष्मण के स्वरूप पालकीनुमा सिंहासन की जगह रथ पर सवार होकर देवी मंदिर से रामलीला मैदान पहुंचे। शोभायात्रा के रवाना होने के दौरान एसडीएम अंब पारस अग्रवाल भी मौजूद रहे। अब तक आठ से दस लोग सिंहासन को कंधों पर उठाकर शोभायात्रा निकालते थे। सिंहासन उठाने वाले कई लोगों के बुजुर्ग होने और युवाओं की कम रुचि के चलते रामलीला कमेटी ने रथ की व्यवस्था की है। कमेटी पदाधिकारी राजेश गौतम, राजेश ठाकुर, राघव ठाकुर और आशु राणा ने बताया कि रथ पंजाब में तैयार करवाया गया है और इसका संचालन चालक करेगा। व्यवस्था में बदलाव का उद्देश्य रामलीला की वर्षों पुरानी परंपरा को आगे बढ़ाना है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।