{"_id":"6ace96ceb435a271df02c6b4","slug":"14100-vanished-from-the-account-during-an-online-transaction-una-news-c-93-1-ssml1048-209556-2026-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: ऑनलाइन लेनदेन करते समय खाते से उड़े 14100 रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: ऑनलाइन लेनदेन करते समय खाते से उड़े 14100 रुपये
Wed, 14 Oct 2026 02:08 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Wed, 14 Oct 2026 02:08 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। ऑनलाइन लेनदेन के दौरान हरोली क्षेत्र के भदौड़ी निवासी युवक के 14100 रुपये दूसरे खाते में चले गए।
बैंक में शिकायत के बावजूद समाधान नहीं मिलने पर युवक ने साइबर सेल ऊना से गुहार लगाई। साइबर सेल ने त्वरित कार्रवाई करते हुए संबंधित राशि जिस बैंक खाते में गई थी, उस पर रोक लगवा दी है।
इससे युवक को रकम वापस मिलने की उम्मीद जगी है। भदौड़ी निवासी हरमनप्रीत सिंह ने बताया कि जून 2026 में उन्होंने गूगल पे के माध्यम से अपनी बहन के खाते में 2100 रुपये भेजे थे लेकिन राशि किसी अन्य खाते में चली गई।
इस संबंध में बैंक में शिकायत देने के बावजूद कोई समाधान नहीं हुआ। बीते रविवार को उन्होंने पहले एक हजार रुपये भेजकर जांच की। इस बार रकम बहन के खाते में पहुंच गई।
विज्ञापन
इसके बाद 12 हजार रुपये और भेजे लेकिन यह राशि फिर दूसरे खाते में चली गई। गूगल पे पर लाभार्थी का नाम शिशुपाल माथु दिखाई दिया। इसके बाद हरमनप्रीत सिंह गांव के पूर्व प्रधान प्रेम सिंह औजला के साथ मंगलवार को साइबर सेल ऊना पहुंचे।
वहां ड्यूटी पर तैनात अधिकारी राजीव कुमार ने शिकायत पर कार्रवाई शुरू की। जांच में सामने आया कि राशि सिरमौर जिले के एक व्यक्ति के बैंक ऑफ बड़ौदा खाते में गई है।
साइबर सेल ने संबंधित खाते पर रोक लगवा दी है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अजय राणा ने बताया कि मामले में अभी जांच की जा रही है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि रुपये किसी तकनीकी गड़बड़ी के कारण दूसरे खाते में गए या इसके पीछे साइबर ठगी है।
पीड़ित के अनुसार, पिछले कुछ समय से उसके मोबाइल नंबर पर शिशुपाल माथु के नाम से लगातार फोन भी आ रहे थे। पुलिस इस पहलू की भी जांच कर रही है। खाते पर रोक लगने के बाद अब युवक को अपनी रकम वापस मिलने की उम्मीद है।