फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Gagret-Tatehra road riddled with potholes; people await repairs.

Una News: गगरेट-टटेहड़ा सड़क पर गड्ढों की भरमार, मरम्मत का इंतजार कर रहे लोग

Wed, 14 Oct 2026 02:10 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Wed, 14 Oct 2026 02:10 AM IST
विज्ञापन
Gagret-Tatehra road riddled with potholes; people await repairs.
गगरेट (ऊना)। गगरेट से टटेहड़ा जाने वाली सड़क की खस्ता हालत से वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सड़क पर जगह-जगह गड्ढे पड़ने और बजरी उखड़ने से सफर जोखिम भरा हो गया है। मार्ग की हालत ऐसी है कि वाहन चालकों को गड्ढों से बचकर निकलने के लिए बार-बार वाहन की दिशा बदलनी पड़ती है। इससे दुर्घटना होने का खतरा भी बना रहता है। रोजाना इस मार्ग से गुजरने वाले लोगों को उम्मीद है कि संबंधित विभाग जल्द सड़क की मरम्मत करवाकर उन्हें राहत देगा।
विज्ञापन

सड़क की बदहाली का असर दोपहिया वाहन चालकों पर अधिक पड़ रहा है। उबड़-खाबड़ सतह और बिखरी बजरी के कारण वाहन चलाते समय संतुलन बनाए रखना मुश्किल हो जाता है। वहीं, गड्ढों से बचने के प्रयास में अचानक वाहन मोड़ने से सामने से आने वाले वाहनों के साथ टक्कर का खतरा भी बढ़ सकता है। सड़क की मौजूदा स्थिति को देखते हुए इसकी मरम्मत की जरूरत महसूस की जा रही है लेकिन काम शुरू होने का इंतजार लंबा होता जा रहा है।
विज्ञापन

सड़क की खराब हालत को लेकर विभागीय कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठ रहे हैं। लोगों के लिए बेहतर सड़क सुविधा उपलब्ध करवाना और समय पर उसकी मरम्मत सुनिश्चित करना संबंधित विभाग की जिम्मेदारी है। यदि समय रहते गड्ढों को भरने और उखड़ी परत को दुरुस्त करने के लिए कदम उठाए जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग उपमंडल गगरेट के सहायक अभियंता राजेन्द्र सिंह ने बताया कि गगरेट-टटेहड़ा सड़क पर जल्द ही पैचवर्क करवाया जाएगा। उन्होंने कहा कि बिटुमिन के दाम लगातार बढ़ रहे हैं, जिसके चलते ठेकेदार पैचवर्क के लिए आगे नहीं आ रहे हैं। विभाग की ओर से सड़क की मरम्मत करवाने के प्रयास किए जा रहे हैं। अब देखना होगा कि विभाग का यह आश्वासन कब धरातल पर उतरता है और लोगों को बदहाल सड़क से राहत मिलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed