{"_id":"680b9ae442d1c1fde60fd2bf","slug":"video-una-wheat-crop-burnt-again-due-to-sparks-from-electric-wires-in-dioli-2025-04-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"Una: दियोली में फिर बिजली की तारों की चिंगारियों से जली गेहूं की फसल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una: दियोली में फिर बिजली की तारों की चिंगारियों से जली गेहूं की फसल
गगरेट क्षेत्र के दियोली में शुक्रवार को एक बार फिर चिंगारियों से गेँहू की कटने को तैयार फसल आग की भेंट चढ़ गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रदीप सुपुत्र निरंकार शर्मा और राजेन्द्र सुपुत्र छजु राम खेत मे पड़ी गेहूं को अचानक आग लग गई। जिससे आसपास से सड़क से गुजर रहे लोगों ने मिलजुलकर प्रयास करके आग को नियंत्रित किया। जिससे लगभग 2 कनाल गेंहू को नुकसान पहुंचा है। उन्होंने बताया बिजली की तारों से निकली चिंगारियों से यह आग लगी है। बता दें कि क्षेत्र ग्रामीण भागों में ट्रांसफार्मरों के ढक्कन खुले रहने को लेकर सुर्खियां उजागर होती रही, लेकिन विभाग इस बारे संजीदा नजर नहीं आया। कहीं तारों में स्पार्किंग तो कहीं ट्रांसफार्मरों के खुले ढक्कन घरों के आसपास खेलने वाले बच्चों, पशुओं के लिए खतरे की घंटी बने हुए हैं। बता दें वीरवार को भी घनारी खेत में लगे ट्रांसफार्मर से निकली चिंगारियों गेहूं की फसल की तबाही को अंजाम दिया। एक बार फिर शार्ट सर्किट से गेंहू में लगी आग की घटना ने उजागर कर दिया। जब इस बारे जेई दीपक कुमार विद्युत विभाग से सम्पर्क करना चाहा तो उनका कहना था कि अभी में कहीं व्यस्त हूं बाद में मौका देखूंगा, जबकि दियोली के पटवारी द्वारा हुए नुकसान का जायजा लिया गया व प्रभावितों को नुकसान के अनुसार सहायता दिए जाने का आश्वासन दिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।