Hindi News
›
Video
›
Himachal Pradesh
›
Una News
›
Una: Mahila Congress takes to the streets to protest against remarks made about the late Simmi Agnihotri; files a complaint at the police station.
{"_id":"6abe5f7b08ae32ac100f40e5","slug":"video-una-mahila-congress-takes-to-the-streets-to-protest-against-remarks-made-about-the-late-simmi-agnihotri-files-a-complaint-at-the-police-station-2026-10-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"ऊना: दिवंगत सिम्मी अग्निहोत्री पर टिप्पणी के विरोध में सड़क पर उतरी महिला कांग्रेस, थाने में दी शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऊना: दिवंगत सिम्मी अग्निहोत्री पर टिप्पणी के विरोध में सड़क पर उतरी महिला कांग्रेस, थाने में दी शिकायत
दिवंगत प्रो. सिम्मी अग्निहोत्री को लेकर भाजपा नेता अजय कुमार जोशी की कथित टिप्पणियों ने ऊना की राजनीति में नया विवाद खड़ा कर दिया है। जिला ऊना महिला कांग्रेस ने मामले को लेकर सड़क से थाने तक मोर्चा खोल दिया। महिला कांग्रेस ने जहां अजय जोशी के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया, वहीं जिला अध्यक्ष सुमन ठाकुर के नेतृत्व में महिला पुलिस थाना ऊना में लिखित शिकायत सौंपकर एफआईआर दर्ज करने और कानूनी कार्रवाई की मांग की। महिला कांग्रेस ने आरोप लगाया कि 30 सितंबर को मीडिया से बातचीत के दौरान अजय कुमार जोशी ने प्रो. सिम्मी अग्निहोत्री को लेकर ऐसी टिप्पणियां कीं, जिन्हें महिला कांग्रेस ने आपत्तिजनक, अपमानजनक और असंवेदनशील बताया है। शिकायत में पुलिस से संबंधित वीडियो-ऑडियो रिकॉर्डिंग सुरक्षित रखने, इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों की जांच करने और गवाहों के बयान दर्ज करने का आग्रह किया गया है।
इस दौरान वरिष्ठ अधिवक्ता ओमकार कपिला और कांग्रेस नेता पवन ठाकुर भी मौजूद रहे। जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष सुमन ठाकुर ने कहा कि राजनीतिक विरोध मुद्दों तक सीमित रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि किसी दिवंगत महिला को लेकर कथित तौर पर की गई टिप्पणी को सामान्य राजनीतिक बयानबाजी नहीं माना जा सकता। जिप सदस्य सुरिंदर कौर मान ने कहा कि कॉलेज के नामकरण को लेकर विवाद खड़ा करने के बजाय क्षेत्र में हो रहे शैक्षणिक कार्यों पर ध्यान दिया जाना चाहिए।
हरोली महिला कांग्रेस अध्यक्ष सुखविंदर कौर ने कहा कि उन्होंने प्रो. सिम्मी अग्निहोत्री के साथ काम किया है और उनके सामाजिक योगदान को करीब से देखा है। महिला थाना प्रभारी सुमन ने शिकायत मिलने की पुष्टि करते हुए कहा कि शिकायत का अवलोकन किया जा रहा है और नियमानुसार उचित कार्रवाई की जाएगी। प्रदर्शन में जिप सदस्य सुनीता देवी, जिप सदस्य ज्योतिबाला, सुभद्रा देवी, उर्मिला देवी, सुनीता कुमारी, सुमन देवी, नीलम कुमारी सहित महिला कांग्रेस की अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहीं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।