Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Rohtak News
›
Protest held in Rohtak over allegations of vote theft and demands for the Chief Election Commissioner's resignation.
{"_id":"6abe10a748fd9492fc07c177","slug":"video-protest-held-in-rohtak-over-allegations-of-vote-theft-and-demands-for-the-chief-election-commissioners-resignation-2026-10-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"वोट चोरी के आरोप व मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग को लेकर रोहतक में किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वोट चोरी के आरोप व मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग को लेकर रोहतक में किया प्रदर्शन
वोट चोरी के आरोप और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर रोहतक में विरोध प्रदर्शन किया गया। इस दौरान पार्षद जयदेव डागर ने चुनाव आयोग और भाजपा पर गंभीर आरोप लगाए।
पार्षद जयदेव डागर ने कहा कि वोट लोकतंत्र की नींव है और वोट कटने से लोग अपने हकों की लड़ाई में पिछड़ जाएंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि गलत वोट काटे जाने पर सफाई चुनाव आयोग को देनी चाहिए लेकिन भाजपा सफाई दे रही है। इससे उसकी संलिप्तता संदिग्ध लगती है।
उन्होंने दावा किया कि देशभर में 13 करोड़ वोट काटे गए हैं। यह हरियाणा की ढाई करोड़ आबादी से कई गुना अधिक है। एसआईआर और फॉर्म-सिक्स में मई में किए गए बदलाव का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि जिन छह राज्यों में भाजपा जीती, वहां पहले नियम लागू किए गए और बाद में हटा दिए गए। इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि दो चुनाव आयुक्तों ने भी इस पर आपत्ति जताई थी।
डागर ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर सरकार के दबाव में काम करने का आरोप लगाया। उन्होंने चार साल पहले हुए जिला परिषद चुनाव का उदाहरण देते हुए कहा कि उनके भाई राहुल दादू का नामांकन अंतिम समय में रद्द कर दिया गया था, जो चुनाव चोरी का प्रमाण है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।