Hindi News
›
Video
›
Himachal Pradesh
›
Una News
›
Una: BPL pension beneficiaries facing difficulties; forced to make repeated rounds of government offices.
{"_id":"6abd04977b667be97d094781","slug":"video-una-bpl-pension-beneficiaries-facing-difficulties-forced-to-make-repeated-rounds-of-government-offices-2026-09-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"ऊना: बीपीएल पेंशन लाभार्थियों को झेलनी पड़ रही परेशानी, दफ्तरों के चक्कर काटने को मजबूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऊना: बीपीएल पेंशन लाभार्थियों को झेलनी पड़ रही परेशानी, दफ्तरों के चक्कर काटने को मजबूर
बीपीएल परिवार से संबंधित वृद्ध, विधवा और दिव्यांग पेंशन लाभार्थियों को इन दिनों भारी परेशानी से जूझना पड़ रहा है। सरकार की ओर से पेंशन वितरण प्रणाली में किए गए फेरबदल के तहत अब राशि डाकघर खातों के बजाय सीधे आधार से जुड़े बैंक खातों में भेजी जा रही है। व्यवस्था में हुए इस अचानक बदलाव की पूरी जानकारी न होने के कारण कई जरूरतमंदों को महीनों से पेंशन नहीं मिल पाई है, जिससे वे दफ्तरों के चक्कर काटने को मजबूर हैं। अंब के प्रतापनगर की रहने वाली बुजुर्ग प्रकाश कौर ने अपनी व्यथा सुनाते हुए बताया कि पिछले छह महीने से उन्हें पेंशन की एक भी किस्त नहीं मिली है। उन्होंने कहा कि उनके परिवार में कोई सहारा नहीं है और आर्थिक तंगी के कारण जीवन यापन करना कठिन हो गया है। पेंशन न मिलने से उनकी परेशानियां लगातार बढ़ती जा रही हैं और उन्हें समझ नहीं आ रहा कि समाधान के लिए कहां गुहार लगाएं।उधर, इस पूरे मामले पर तहसील कल्याण अधिकारी राकेश कुमार का कहना है कि कार्यालय में रोजाना लगभग सौ लोग पेंशन संबंधी समस्या को लेकर पहुंच रहे हैं। विभागीय रिकॉर्ड की जांच करने पर सामने आ रहा है कि जिन लाभार्थियों की पेंशन डाकघर में नहीं आ रही है, उनकी राशि उनके किसी अन्य बैंक खाते में जमा हो रही है। उन्होंने क्षेत्रवासियों से अपील की है कि कार्यालय आने से पहले वे डाकघर के अलावा अपने उन सभी बैंक खातों की जांच अवश्य कर लें जो आधार से जुड़े हैं, ताकि उन्हें अनावश्यक रूप से परेशान न होना पड़े।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।