Hindi News
›
Video
›
Himachal Pradesh
›
Una News
›
Una: A special team of the Forest Department intercepted six pickup trucks loaded with illegal timber near Dosadka.
{"_id":"6af71f53abae47a8200200b8","slug":"video-una-a-special-team-of-the-forest-department-intercepted-six-pickup-trucks-loaded-with-illegal-timber-near-dosadka-2026-11-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"ऊना: वन विभाग की स्पेशल टीम ने दोसड़का के पास अवैध लकड़ी से लदे छह पिकअप ट्रालों को पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऊना: वन विभाग की स्पेशल टीम ने दोसड़का के पास अवैध लकड़ी से लदे छह पिकअप ट्रालों को पकड़ा
अंब (ऊना)। वन विभाग की स्पेशल टीम ने शुक्रवार सुबह बड़ी कार्रवाई करते हुए दोसड़का के पास अवैध लकड़ी से लदे छह पिकअप ट्रालों को पकड़ा है। डीएफओ विकल्प यादव के नेतृत्व में विभाग की टीम ने सुबह करीब साढ़े पांच बजे अंब-नदौन मार्ग पर नाकाबंदी की थी। जांच के दौरान अवैध रूप से ले जाई जा रही लकड़ी से भरे इन वाहनों को रोका गया।पकड़े गए छह वाहनों में से तीन नदौन, दो ज्वालाजी और एक देहरा क्षेत्र से संबंधित है। इन गाड़ियों की तलाशी लेने पर इनमें प्रतिबंधित प्रजाति की कैंबल, कामल, सरींह, जामुन और रुंबल की लकड़ी बरामद हुई। इसके अलावा वाहनों में खुली प्रजाति की जापानी शहतूत, पॉपुलर और सफेदा की लकड़ी भी लदी हुई थी। मौके पर मौजूद वन विभाग के अधिकारियों ने जब वाहन चालकों से लकड़ी के परिवहन से जुड़े वैध दस्तावेज और परमिट दिखाने को कहा, तो वे कोई भी कागजात पेश नहीं कर सके। दस्तावेजों के अभाव में विभाग ने नियमों के तहत कार्रवाई करते हुए लकड़ी समेत सभी छह पिकअप ट्रालों को अपने कब्जे में लेकर जब्त कर लिया है। विभाग के अधिकारियों के अनुसार, अवैध कटान और लकड़ी की तस्करी को रोकने के लिए क्षेत्र में निगरानी बढ़ा दी गई है। मामले में आगामी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है और यह पता लगाया जा रहा है कि यह लकड़ी कहां से काटी गई थी और इसे कहां ले जाया जा रहा था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।