{"_id":"6af6e2df8d216595bb02ea11","slug":"video-junior-state-level-volleyball-championship-bangana-una-2026-11-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"ऊना: बंगाणा में आज से सजेगा जूनियर राज्य स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता का मैदान, 24 टीमें दिखाएंगी दमखम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऊना: बंगाणा में आज से सजेगा जूनियर राज्य स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता का मैदान, 24 टीमें दिखाएंगी दमखम
Ankesh Dogra
Updated Fri, 13 Nov 2026 03:43 PM IST
Link Copied
प्रदेश की उभरती वॉलीबॉल प्रतिभाओं को अपनी खेल क्षमता दिखाने का अवसर मिलने जा रहा है। ऊना जिले के बंगाणा में आज से जूनियर राज्य स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आगाज होगा। तीन दिनों तक चलने वाली इस प्रतियोगिता में हिमाचल प्रदेश के सभी जिलों से महिला एवं पुरुष वर्ग की कुल 24 टीमें हिस्सा लेंगी। करीब 576 खिलाड़ी मैदान में अपना दमखम दिखाएंगे।
प्रदेशभर से युवा खिलाड़ियों के बंगाणा पहुंचने से क्षेत्र में खेलों का माहौल बनेगा। प्रतियोगिता का उद्देश्य युवा खिलाड़ियों की प्रतिभा को निखारना और उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाने का अवसर प्रदान करना है।
राज्य वॉलीबॉल फेडरेशन के महासचिव मदन राणा ने बताया कि प्रतियोगिता में प्रदेश के प्रत्येक जिले से एक महिला और एक पुरुष टीम हिस्सा लेगी। इस तरह कुल 12 जिलों की 24 टीमें खिताब के लिए अपनी चुनौती पेश करेंगी।
तीन दिनों तक चलने वाले इस आयोजन में महिला और पुरुष वर्ग के खिलाड़ियों के बीच मुकाबले होंगे। खिलाड़ियों को अपनी खेल प्रतिभा, कौशल और प्रदर्शन दिखाने का अवसर मिलेगा।
मदन राणा ने बताया कि खिलाड़ियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए आयोजन समिति की ओर से उनके ठहरने और खाने-पीने के विशेष प्रबंध किए गए हैं। प्रतियोगिता को सफल बनाने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों को बेहतर खेल वातावरण उपलब्ध करवाने के साथ उनके आराम, भोजन और अन्य सुविधाओं का भी विशेष ध्यान रखा जाएगा।
इस अवसर पर जिला वॉलीबॉल संघ के सलाहकार चरणजीत शर्मा और जिला महामंत्री राजेंद्र ठाकुर रिंकू भी उपस्थित रहे। प्रतियोगिता के आयोजन से बंगाणा में प्रदेश की उभरती हुई वॉलीबॉल प्रतिभाओं को एक मंच मिलेगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।