{"_id":"6af6f21b984c3cf3180a5ef5","slug":"video-seven-day-shrimad-bhagwat-katha-mahayagya-in-chaur-una-2026-11-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"ऊना: चौआर में 14 नवंबर से सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान महायज्ञ, शुभारंभ से पहले निकली शोभायात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऊना: चौआर में 14 नवंबर से सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान महायज्ञ, शुभारंभ से पहले निकली शोभायात्रा
Ankesh Dogra
Updated Fri, 13 Nov 2026 04:51 PM IST
Link Copied
उपमंडल अंब के चौआर गांव में समस्त गांववासियों के सहयोग से सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। धार्मिक कार्यक्रम शनिवार, 14 नवंबर से शुरू होकर शुक्रवार, 20 नवंबर तक चलेगा। आयोजन आंगनबाड़ी वार्ड नंबर दो के नजदीक किया जाएगा।
कथा के शुभारंभ से एक दिन पहले शुक्रवार सुबह नौ बजे क्षेत्र में शोभायात्रा निकाली गई। इसमें स्थानीय लोगों ने भाग लेकर धार्मिक आयोजन के प्रति अपनी आस्था और उत्साह प्रकट किया।
आयोजन समिति की सदस्य रजनी मनकोटिया ने बताया कि महायज्ञ के दौरान कथावाचक कन्हैया लाल जोशी प्रतिदिन सुबह 11 बजे से दोपहर दो बजे तक श्रद्धालुओं को श्रीमद्भागवत कथा का श्रवण करवाएंगे। कथा समाप्त होने के बाद प्रतिदिन भंडारे की व्यवस्था भी रहेगी।
आयोजन के अंतिम दिन शुक्रवार, 20 नवंबर को सुबह सात बजे हवन और पूर्णाहुति की जाएगी। इसके बाद सुबह 10 बजे से दोपहर एक बजे तक कथा वाचन होगा। कथा की समाप्ति के बाद दोपहर एक बजे से विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा।
आयोजकों ने क्षेत्र के सभी लोगों से परिवार सहित धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होकर श्रीमद्भागवत कथा का श्रवण करने और आयोजन में सहभागिता करने का आग्रह किया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।