{"_id":"6af6de59f26e0ecaa10aa302","slug":"video-sudarshan-singh-bablu-panjaoa-government-land-encroachment-2026-11-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"ऊना: पंजोआ में विरोधियों पर बरसे विधायक, बोले- सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त करवाएगी सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऊना: पंजोआ में विरोधियों पर बरसे विधायक, बोले- सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त करवाएगी सरकार
Ankesh Dogra
Updated Fri, 13 Nov 2026 03:24 PM IST
Link Copied
"शर्म आनी चाहिए उन लोगों को, जो क्षेत्र के विकास में बाधाएं डाल रहे हैं।" चिंतपूर्णी के विधायक सुदर्शन सिंह बबलू अपनी गृह पंचायत पंजोआ में कुछ इसी आक्रामक अंदाज में नजर आए। पंजोआ में प्राथमिक चिकित्सालय के विधिवत शुभारंभ के बाद आयोजित जनसभा में उन्होंने विकास कार्यों में रुकावट डालने वाले लोगों को कड़े शब्दों में आड़े हाथों लिया।
विधायक ने कहा कि ऐसे लोगों ने न केवल क्षेत्र की जनता का नुकसान किया है, बल्कि समाज के सामने भी गलत उदाहरण पेश किया है। उन्होंने विशेष रूप से शिक्षा क्षेत्र से जुड़े कुछ लोगों पर निशाना साधते हुए कहा कि जिन लोगों पर समाज को सही दिशा दिखाने और शिक्षित करने की जिम्मेदारी है, वे ही संकीर्ण मानसिकता के चलते जनकल्याणकारी कार्यों में अड़ंगा लगा रहे हैं।
अपने संबोधन में विधायक ने पंजोआ में प्रस्तावित बड़े विकास प्रोजेक्ट्स के दूसरी जगह स्थानांतरित होने पर नाराजगी जाहिर की। उन्होंने कहा कि कुछ लोगों की रुकावटों के कारण क्षेत्र को बड़ा नुकसान उठाना पड़ा है।
उन्होंने बताया कि इन्हीं बाधाओं और विवादों के चलते राजीव गांधी डे-बोर्डिंग स्कूल अब पंजोआ के बजाय धुसाड़ा में बनाया जा रहा है। इसके अलावा पंजोआ में प्रस्तावित विश्रामगृह का निर्माण भी अब किसी अन्य स्थान पर किया जाना है। विधायक ने इसे क्षेत्र के लिए बड़ी क्षति बताया।
विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने सरकारी भूमि पर अवैध कब्जों का मुद्दा भी प्रमुखता से उठाया। उन्होंने अतिक्रमणकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि सरकारी जमीन पर किसी भी तरह का अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
उन्होंने स्पष्ट किया कि सरकारी भूमि पर कब्जा कर विकास कार्यों में बाधा डालने वालों के खिलाफ सख्त रुख अपनाया जाएगा। सरकार सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त करवाने के लिए प्रतिबद्ध है।
विधायक ने कहा कि क्षेत्र की जनता ने उन्हें सेवा और विकास के उद्देश्य से चुना है। वह पूरे विधानसभा क्षेत्र की तस्वीर बदलने के लिए प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने स्थानीय लोगों से अपील की कि वे विकास विरोधी और अतिक्रमणकारी तत्वों के बहकावे में न आएं तथा क्षेत्र की प्रगति के लिए प्रशासन और सरकार का सहयोग करें।
इस अवसर पर स्थानीय पंचायत प्रतिनिधियों सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण और पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।