{"_id":"6afd7a929c8e0faa5a06a3b7","slug":"video-police-ki-pathshala-dehlan-school-dsp-headquarters-hemraj-verma-provides-information-on-cybercrime-2026-11-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"देहलां स्कूल में पुलिस की पाठशाला: डीएसपी हेमराज वर्मा ने साइबर क्राइम और नशे के दुष्प्रभावों पर दी जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देहलां स्कूल में पुलिस की पाठशाला: डीएसपी हेमराज वर्मा ने साइबर क्राइम और नशे के दुष्प्रभावों पर दी जानकारी
डीएसपी हेडक्वार्टर हेमराज वर्मा ने कहा कि स्मार्ट फोन है तो स्मार्ट भी बनो। अच्छी आदतों को सीखो और जो सोशल मीडिया में आप बार-बार देखेंगे। वही आपकी रुचि के अनुसार आपके सामने आएगा। अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ विद्यालय देहलां में आयोजित पुलिस की पाठशाला कार्यक्रम में विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान में साइबर क्राइम सबके सामने बड़ी चुनौती बना है और इसमें सबसे बड़ा अहम रोल आम लोगों का खुद का ही है और ट्रैप में फंस रहे हैं और जो प्रलोभन दिए जा रहे हैं उसकी गिरफ्त में आकर साइबर ठगी का शिकार हो रहे हैं। एप को फ्री में समझकर इंस्टॉल कर रहे हैं और लापरवाही से चला रहे हैं, जिससे उनके खुद के खाते साइबर क्राइम की गिरफ्त में आकर खाली हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि किसी भी लिंक को ओपन न करें और किसी भी ऐसी एप को भी डाउनलोड न करें। इसके बारे में आपको जानकारी नहीं है। उन्होंने विद्यार्थियों को नशे के बढ़ रहे चलन से दूर रहने के लिए अच्छी संगत करने का आह्वान किया और अभिभावकों से भी बच्चों पर बराबर निगरानी रखने के लिए प्रेरित किया और कहा कि विद्यार्थी जीवन में पढ़ाई का समय निकल गया तो वापस नहीं आएगा। इसलिए सभी विद्यार्थी अपने लक्ष्य को प्राप्त करने की दिशा में एकाग्र होकर पढ़ाई करें। ट्रैफिक नियमों का पालन करें। जिससे आपकी सुरक्षा होगी और रोड सेफ्टी के नियमों का पालन करने से आपके ऊपर कोई भी कानूनन कार्रवाई भी नहीं होगी। अगर जिंदगी में चरित्र के ऊपर एक बार भी रेड लाइन लग गई। तो पूरा जीवन बर्बाद होकर रह जाएगा। स्कूल प्रिंसिपल राकेश जसवाल ने अमर उजाला फाउंडेशन की पुलिस की पाठशाला कार्यक्रम की सराहना की और कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों के आयोजन से बच्चों का मनोबल बढ़ता है और उन्हें जीवन में आगे बढ़ने का अवसर मिलता है। इस अवसर पर बच्चों से संवाद भी हुआ और उनके सवालों का बखूबी जवाबी दिया गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।