{"_id":"6afde6b2b59a14d5100953fe","slug":"20-female-guide-captains-from-una-selected-for-a-state-level-course-una-news-c-93-1-ssml1048-213864-2026-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: ऊना की 20 महिला गाइड कैप्टन का राज्य स्तरीय कोर्स के लिए चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: ऊना की 20 महिला गाइड कैप्टन का राज्य स्तरीय कोर्स के लिए चयन
Wed, 18 Nov 2026 11:26 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Wed, 18 Nov 2026 11:26 PM IST
विज्ञापन
ऊना। जिला ऊना की 20 महिला गाइड कैप्टन राज्य स्तरीय एडवांस्ड कोर्स फॉर गाइड कैप्टन में भाग लेंगी। इनका चयन भारत स्काउट्स एंड गाइड्स के राज्य मुख्यालय शिमला की ओर से निर्धारित प्रक्रिया के तहत किया गया है। जिला उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा कार्यालय की ओर से सभी स्कूलों को इस संबंध में आदेश जारी किए गए हैं।
शिक्षा विभाग से जारी आदेश के अनुसार चयनित महिला गाइड कैप्टन 19 से 25 नवंबर तक मंडी जिले के रिवालसर स्थित जिला प्रशिक्षण केंद्र में प्रशिक्षण प्राप्त करेंगी। सभी प्रतिभागियों को 19 नवंबर को सुबह आठ बजे रिवालसर में निर्धारित वर्दी में रिपोर्ट करने के निर्देश दिए गए हैं। प्रशिक्षण में भाग लेने के लिए नियमानुसार यात्रा भत्ता और दैनिक भत्ता भी दिया जाएगा।
प्रशिक्षण के लिए चयनित प्रतिभागियों में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय अंबोटा से सरिता कुमारी, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चलेट से रुपाली, पिपलू से सोनू, बेहड़ जसवां से सीमा कुमारी, ठठल से परवीन देवी, मैड़ी से अंजू बाला, कुठियाड़ी से वीना देवी, गगरेट से अनीता रानी, ईसपुर से परवीन, बढेड़ा राजपूतां से सरोज कुमारी, भदसाली से मोनिका शर्मा, भद्रकाली से रेणु कुमारी, खड्ड से सुनीता शर्मा, कुनेरन से सुनीता देवी, पंडोगा से हरजिंदर कौर, देयोली से मनजीत कौर, चौकीमन्यार से ज्योति शर्मा, भियांबी से सुषमा कुमारी, सरोह से सपना देवी और धमांदरी से मीना कुमारी शामिल हैं।
विज्ञापन
उपनिदेशक जिला उच्च शिक्षा विभाग अनिल तक्खी ने बताया कि आदेश में सभी प्रतिभागियों को दो जोड़ी निर्धारित वर्दी, व्यक्तिगत उपयोग का सामान, लेखन सामग्री और प्राथमिक उपचार पेटी साथ लाने के निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा जोखिम एवं चिकित्सकीय प्रमाणपत्र तथा बेसिक कोर्स का मूल प्रमाणपत्र और भरा हुआ आवेदन पत्र भी साथ रखना होगा।