Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Vijay Sharma appointed Divisional General Secretary Shalini given charge of the Womens Wing (Mahila Morcha)

Una News: विजय शर्मा बने मंडल महामंत्री और शालिनी को महिला मोर्चा की कमान

Wed, 18 Nov 2026 11:25 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Wed, 18 Nov 2026 11:25 PM IST
विज्ञापन
Vijay Sharma appointed Divisional General Secretary Shalini given charge of the Womens Wing (Mahila Morcha)
नंदपुर (ऊना)। भारतीय जनता पार्टी के चिंतपूर्णी विधानसभा क्षेत्र के अपर मंडल में संगठनात्मक विस्तार करते हुए 10 पदाधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। पार्टी नेतृत्व से विचार-विमर्श के बाद मंडल अध्यक्ष कृपाल सिंह और महामंत्री कुलदीप सिंह ठाकुर ने नई नियुक्तियों की घोषणा की।
विज्ञापन

जारी सूची के अनुसार विजय कुमार शर्मा को मंडल महामंत्री, दीपक शर्मा और राधा ठाकुर को मंडल उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। अशोक कुमार शर्मा को सपौरी का प्रमुख केंद्र प्रमुख और कनव सूद को मंडल आईटी सह संयोजक की जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन

वहीं, महिला मोर्चा अपर मंडल की कमान शालिनी गोस्वामी को सौंपी गई है। ज्योति ठाकुर को महिला मोर्चा महामंत्री और मोनिका ठाकुर को उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इसके अलावा शिव कुमार को अनुसूचित जाति मोर्चा का महामंत्री बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अपर मंडल महामंत्री कुलदीप सिंह ठाकुर की ओर से जारी नियुक्ति पत्र के तहत बालकृष्ण शर्मा को अपर मंडल कार्यालय सह सचिव नियुक्त किया गया है। पार्टी नेतृत्व ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए उम्मीद जताई कि वे संगठन की नीतियों और कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाने के साथ मंडल में पार्टी की मजबूती के लिए पूरी निष्ठा और समर्पण से कार्य करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed