{"_id":"6b095778e8c1b9e76706fecf","slug":"video-new-haroli-synthetic-track-heliport-completion-april-30-mukesh-agnihotri-2026-11-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"मंडी: डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री 30 अप्रैल से पहले तैयार होगा हरोली का सिंथेटिक ट्रैक और हेलीपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंडी: डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री 30 अप्रैल से पहले तैयार होगा हरोली का सिंथेटिक ट्रैक और हेलीपोर्ट
Ankesh Dogra
Updated Fri, 27 Nov 2026 03:42 PM IST
Link Copied
उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने न्यू हरोली में करीब 100 करोड़ रुपये की लागत से विकसित की जा रही विभिन्न विकास परियोजनाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों के साथ पूरे परिसर का दौरा कर निर्माण कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने सभी परियोजनाओं को निर्धारित समयसीमा में उच्च गुणवत्ता के साथ पूरा करने के निर्देश दिए।
उप मुख्यमंत्री ने बताया कि न्यू हरोली में निर्माणाधीन सिंथेटिक ट्रैक का करीब 40 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है। दिसंबर तक इसका 60 प्रतिशत कार्य पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। इस अवधि में ट्रैक के लिए जरूरी स्ट्रक्चर तैयार किया जाएगा। मौसम अनुकूल रहने पर गर्मियों में सिंथेटिक सतह बिछाने का काम शुरू होगा और 30 अप्रैल से पहले ट्रैक पूरी तरह तैयार कर लिया जाएगा।
मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि न्यू हरोली में निर्माणाधीन हेलीपोर्ट का काम भी अप्रैल माह तक पूरा करने का लक्ष्य है। पूरे परिसर को आधुनिक सुविधाओं से युक्त एक विकसित केंद्र के रूप में तैयार किया जा रहा है।
यहां इनडोर स्टेडियम, मेला ग्राउंड, ऑटोमेटेड टेस्टिंग स्टेशन, सैनिक भवन, उद्योग भवन और जल शक्ति विभाग का अधीक्षण अभियंता कार्यालय बनाया जा रहा है। इन परियोजनाओं के पूरा होने से क्षेत्र में खेल, सामाजिक गतिविधियों और प्रशासनिक सुविधाओं का विस्तार होगा।
उप मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को पूरे परिसर में पानी की निकासी के लिए प्रभावी और स्थायी व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि भविष्य में जलभराव की समस्या न आए। उन्होंने बताया कि सभी परियोजनाओं को आपस में जोड़ने और परिसर में आवागमन सुगम बनाने के लिए रिंग रोड भी प्रस्तावित है।
इसके अलावा रामपुर पुल से हरोली की ओर एक बड़ा गोल चक्कर बनाया जाएगा, जिससे यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी।
मुकेश अग्निहोत्री ने बताया कि रामपुर पुल से हरोली जल शक्ति भवन तक विकसित किए जा रहे विकास पथ का काम भी तेजी से आगे बढ़ रहा है। इससे क्षेत्र को आकर्षक स्वरूप देने के साथ विभिन्न परियोजनाओं तक बेहतर पहुंच और कनेक्टिविटी सुनिश्चित की जाएगी।
उन्होंने कहा कि न्यू हरोली में सभी परियोजनाओं को एकीकृत रूप से विकसित किया जा रहा है, ताकि लोगों को एक ही परिसर में खेल, सामाजिक, प्रशासनिक और अन्य आधुनिक सुविधाएं मिल सकें। इन विकास कार्यों के पूरा होने से हरोली के विकास को नई गति मिलेगी।
निरीक्षण के दौरान ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष संदीप अग्निहोत्री सहित जल शक्ति विभाग और लोक निर्माण विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।