Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   kadd school election literacy club essay quiz competition una

ऊना: कड्ड स्कूल में चुनाव साक्षरता क्लब ने करवाई निबंध और प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता

Fri, 06 Nov 2026 02:56 PM IST
Ankesh Dogra Ankesh Dogra
Updated Fri, 06 Nov 2026 02:56 PM IST
kadd school election literacy club essay quiz competition una
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कड्ड में चुनाव साक्षरता क्लब (ELC) के तत्वावधान में निबंध एवं प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिताओं का उद्देश्य विद्यार्थियों को लोकतांत्रिक व्यवस्था, मतदान के महत्व और निर्वाचन प्रक्रिया के प्रति जागरूक करना रहा। निबंध प्रतियोगिता में नौवीं, दसवीं, ग्यारहवीं और बारहवीं कक्षा के कुल 17 विद्यार्थियों ने भाग लिया। इसमें श्रुति ठाकुर और कनिका का चयन किया गया। वहीं, प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में मनजीत और जानवी को आगामी विधानसभा स्तर की प्रतियोगिता के लिए चुना गया। विद्यालय में आयोजित यह प्रतियोगिता 2 नवंबर से 20 नवंबर तक चलने वाली विभिन्न चरणों की प्रतियोगिताओं का हिस्सा है। इसके तहत 7 नवंबर को स्कूल एवं कॉलेज स्तर, 13 नवंबर को विधानसभा स्तर और 20 नवंबर को जिला स्तर पर प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। निबंध प्रतियोगिता का विषय 'मतदान का महत्व एवं शुद्ध मतदाता सूची का महत्व' रखा गया था। वहीं, प्रश्नोत्तरी में मतदाता सूची का निर्माण, बीवीपैट, मतदान प्रक्रिया और मतगणना प्रक्रिया से जुड़े सवाल शामिल किए गए। कार्यक्रम के नोडल अधिकारी एवं संयोजक अश्विनी कुमार धीमान ने बताया कि भारतीय निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के तहत इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों को चुनाव प्रक्रिया की सही जानकारी देना और लोकतांत्रिक व्यवस्था के प्रति शिक्षित करना है। उन्होंने कहा कि आज के विद्यार्थी ही भविष्य के मतदाता हैं। ऐसे में उन्हें यह जानकारी होना जरूरी है कि भारतीय निर्वाचन आयोग किस प्रकार निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से चुनाव करवाता है। उन्होंने कहा कि मतदान केवल कानूनी अधिकार ही नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी भी है। अपने मताधिकार का सही और जिम्मेदारीपूर्वक उपयोग करके ही आदर्श भारत के सपने को साकार किया जा सकता है। इस प्रकार की प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों में जागरूकता बढ़ाने के साथ उन्हें जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए भी प्रेरित करती हैं। इस अवसर पर विद्यालय के अध्यापक अनिल कुमार, राकेश कुमार, ममता भारती, अजय कुमार, रणजीत सिंह, विनोद कुमार, कंचन वाला, प्रवीण कुमारी, प्रवीण कुमार, अंजली शर्मा, राजीव कुमार, मंजीत कौर और राजकुमारी सहित अन्य स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

VIDEO: दीपोत्सव की तैयारी पूरी , घाटों पर सजाए गए 30 लाख दीप, 7 नवंबर को होगा मुख्य आयोजन

06 Nov 2026

शिमला: एचआरटीसी पेंशनरों का आंदोलन फिलहाल स्थगित, सरकार ने मानीं मांगें

06 Nov 2026

ऊना: शुक्रवार को घर बैठे कीजिए मां के दरबार में हाजिरी, धनतेरस पर पाइए माता रानी का आशीर्वाद

06 Nov 2026

VIDEO: इनायतनगर थाना क्षेत्र में आठ दिन से लापता मासूम का क्षत-विक्षत शव बाग में मिला

06 Nov 2026

उत्तर प्रदेश की बड़ी खबरें, देखें ताजा अपडेट

06 Nov 2026
विज्ञापन

VIDEO: विधायक रामचंद्र यादव ने दीप जलाकर किया शुभारंभ, 1.51 लाख दीपों से जगमगाया मां कामाख्या धाम

06 Nov 2026

उज्जैन: महाकाल मंदिर में दीपोत्सव की शुरुआत, फुलझड़ी से हुई बाबा की भस्म आरती, जयघोष से गूंजा परिसर

06 Nov 2026
विज्ञापन

एएमयू छात्रसंघ चुनाव के बारे में बताते मुख्य चुनाव अधिकारी प्रो. जावेद तालिब

06 Nov 2026

VIDEO: ताइक्वांडो प्रतियोगिता में मथुरा के खिलाड़ियों ने जीते पांच पदक

06 Nov 2026

VIDEO: मुआवजे की रकम निकालने वाला लेखपाल निलंबित

06 Nov 2026

आयशा खानम के एएमयू वीमेंस कॉलेज यूनियन उपाध्यक्ष चुने जाने पर खुशी का इजहार

06 Nov 2026

एएमयू छात्रसंघ चुनाव को लेकर एबीके स्कूल में मतगणना

06 Nov 2026

कानपुर: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवक घायल

05 Nov 2026

एनसीजेडसीसी में माध्यम संस्थान की ओर से नाटक का मंचन किया गया

05 Nov 2026

इकलौते बेटे का शव गांव पहुंचते ही मचा कोहराम, परिजनों को सांत्वना देने पहुंचे एसीपी

05 Nov 2026

कानपुर: नाबालिग को वाहन देने पर अभिभावक भी जाएंगे जेल, चलाया गया जागरूकता अभियान

05 Nov 2026

कानपुर: परमट में मां लक्ष्मी मंदिर 51 लख रुपए से सजाया गया

05 Nov 2026

बरेली: मकान में आग लगने से लकवाग्रस्त वृद्धा जिंदा जली, महिला और चार बच्चों को पड़ोसियों ने बचाया

05 Nov 2026

कानपुर: नई लाइन में लीकेज मिलने पर दो दिन का शटडाउन लेकर कराई गई मरम्मत

05 Nov 2026

वीडियो: महिला संघ की फूड वैन का शुभारंभ, 10 लाख की लागत से महिलाओं को मिलेगा स्वरोजगार

05 Nov 2026

वीडियो: सावधान... दीपावली की खुशियां आंखों के लिए न बन जाएं मुसीबत, नेत्र चिकित्सकों ने पटाखे फोड़ते समय सावधानी बरतने की दी सलाह

वीडियो: बोट हाउस क्लब में धांधली का आरोप

05 Nov 2026

मेवला महाराजपुर में घुटना प्रत्यारोपण सुविधा जल्द

05 Nov 2026

गुर्जर समाज की राजनीतिक भागीदारी समेत दस सूत्रीय मांगों को लेकर केंद्र सरकार को भेजा मांग-पत्र

05 Nov 2026

Meerut: बेगमपुल पर बस में चढ़ते समय जेब से मोबाइल चोरी, दो किशोरियों को पकड़ा

05 Nov 2026

Meerut: पीएनबी 'ताल-तरंग' में बैंक कर्मियों ने बिखेरे कला के रंग, सांस्कृतिक संध्या में दिखा मन, तन और आत्मिक चेतना का संगम

05 Nov 2026

बीके अस्पताल में ऑनलाइन भुगतान से मरीज परेशान

05 Nov 2026

गैंगस्टर में वांछित 25 हजार का इनामी मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

05 Nov 2026

एएमयू छात्रसंघ चुनाव में दिखा मतदाताओं का जोश

05 Nov 2026

वीडियो: मैहला में पारंपरिक चोला-डोरा पहनाकर मुख्यमंत्री का किया स्वागत

05 Nov 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed