Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Una Badoli Village Diwali Firecracker Dispute Thar Vehicle Couple Death Case

हिमाचल: पटाखे जलाने को लेकर खूनी विवाद, दंपती को गाड़ी से कुचला, पति-पत्नी दोनों की मौत; ऊना की घटना

Mon, 09 Nov 2026 10:57 AM IST
Ankesh Dogra न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Ankesh Dogra Updated Mon, 09 Nov 2026 10:57 AM IST
सार

ऊना जिले के बदोली गांव में दीपावली की रात पुरानी रंजिश ने दो परिवारों के बीच खूनी संघर्ष का रूप ले लिया। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर दराट से हमला करने और थार गाड़ी से परिवार के सदस्यों को कुचलने के आरोप लगाए हैं।

विज्ञापन
Una Badoli Village Diwali Firecracker Dispute Thar Vehicle Couple Death Case
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : एआई।

विस्तार

दीपावली की रात पटाखों की आवाज के बीच बदोली गांव में दो परिवारों के बीच ऐसा विवाद हुआ, जिसने देखते ही देखते खूनी संघर्ष का रूप ले लिया। पुरानी रंजिश को लेकर शुरू हुई कहासुनी में दराट से हमले और थार गाड़ी से परिवार के सदस्यों को कुचलने के गंभीर आरोप लगे हैं। इस घटना में दंपती की जान चली गई, जबकि परिवार के अन्य सदस्य घायल हो गए। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायतों के आधार पर क्रॉस केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Trending Videos

पटाखे चलाने के दौरान शुरू हुआ विवाद
पुलिस को दी शिकायत में बदोली निवासी केशव ठाकुर ने बताया कि 8 नवंबर की रात वह अपने परिवार के साथ घर के आंगन में पटाखे चला रहा था। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाले परमजीत, फतेह सिंह, अनु, तेजस्वीर सिंह और ओंकार सिंह के साथ पुरानी रंजिश को लेकर कहासुनी हो गई। केशव का आरोप है कि विवाद बढ़ने पर परमजीत ने उसके सिर पर दराट से हमला कर दिया। वहीं, ओंकार सिंह ने उसके पिता जरनैल सिंह के साथ दराट से मारपीट की। शिकायत के अनुसार, इसके बाद जरनैल सिंह ने थार गाड़ी से ओंकार सिंह, उसकी पत्नी वीना और सुषमा देवी को टक्कर मार दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरे पक्ष ने भी लगाए गंभीर आरोप
वहीं, दूसरे पक्ष की ओर से बदोली निवासी अजमेर सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में अलग घटनाक्रम बताया। उनका आरोप है कि रात करीब 9:30 बजे जरनैल सिंह उर्फ जैला अपने बेटे केशव के साथ थार गाड़ी में उनके घर के गेट के बाहर पहुंचे। अजमेर सिंह के अनुसार, इसके बाद दोनों ने कथित तौर पर जान से मारने की नीयत से तेज रफ्तार में गाड़ी परिवार के सदस्यों पर चढ़ा दी। इस घटना में अजमेर सिंह, उनकी पत्नी सुषमा, बेटा ओंकार सिंह और बहू वीना देवी घायल हो गए।
विज्ञापन

अस्पताल में पति-पत्नी ने तोड़ा दम
घटना के बाद सभी घायलों को उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना पहुंचाया गया। यहां चिकित्सकों ने ओंकार सिंह और उनकी पत्नी वीना देवी को मृत घोषित कर दिया। दंपती की मौत के बाद बदोली गांव में शोक और तनाव का माहौल बन गया।

दोनों पक्षों पर क्रॉस केस दर्ज
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायतों के आधार पर क्रॉस अभियोग दर्ज किए हैं। पुलिस अधीक्षक ऊना सचिन हीरेमठ ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि बदोली में दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में दो लोगों की मौत हुई है। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले के सभी पहलुओं की गहनता से जांच कर रही है। दोनों पक्षों की ओर से लगाए गए आरोपों की भी जांच की जा रही है। दीपावली की रात पुरानी रंजिश से शुरू हुआ यह विवाद अब दो परिवारों के लिए बड़ी त्रासदी बन गया है। पुलिस जांच के बाद ही घटना के पूरे घटनाक्रम और जिम्मेदारी से जुड़ी तस्वीर स्पष्ट हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed