Hindi News
›
Video
›
Himachal Pradesh
›
Una News
›
VIDEO : Deputy Director inspected unsafe school buildings gave instructions on the spot not to seat children
{"_id":"678e58abf1ff75e2a202b82e","slug":"video-deputy-director-inspected-unsafe-school-buildings-gave-instructions-on-the-spot-not-to-seat-children","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : असुरक्षित स्कूल भवनों का उपनिदेशक ने किया निरीक्षण, बच्चों को न बिठाने के मौके पर ही दिए निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : असुरक्षित स्कूल भवनों का उपनिदेशक ने किया निरीक्षण, बच्चों को न बिठाने के मौके पर ही दिए निर्देश
ऊना जिले के असुरक्षित स्कूल भवनों का स्थिति जानने के लिए शिक्षा उपनिदेशक उच्च व उनकी टीम ने दौरा किया। इस दौरान स्कूलों के भवनों की वर्तमान स्थिति देखी गई। सोमवार को उपनिदेशक का यह दौरा उन स्कूलों में हुआ, जहां पर भवनों को सुरक्षित करने के लिए आवेदन किया गया। इसके बाद उपनिदेशक ने खुद स्कूलों में जाकर व्यवस्था का जायजा लिया। जानकारी के अनुसार उच्च शिक्षा उपनिदेशक अनिल कुमार अधीक्षक ग्रेड वन आलोक नाथ, विभाग अधिकारी रीता शर्मा, तथा जिला नोडल अधिकारी इंस्पायर पुष्पा रानी ने सोमवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जाडला व मवा कोहलां का दौरा किया। निरीक्षण के उपरांत दोनों पाठशालाओं के दो-दो कमरों को असुरक्षित घोषित किया गया। स्कूल के इन भवनों में बच्चों को न बिठाने के मौके पर ही निर्देश दिए गए। टीम ने स्कूल में मिड डे मील, स्वच्छता, विज्ञान प्रयोगशाला आदि का भी निरीक्षण किया। उपनिदेशक अनिल कुमार ने सख्त निर्देश दिए कि असुरक्षित भवन में न बच्चों को बिठाया जाए और न ही उनके पास जाने दिया जाए। उन्होंने कहा कि बच्चों की सुरक्षा का प्रवेश विशेष ध्यान रखा जाए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।