Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Lack of rain drains moisture from fields; wheat crop begins to dry up

Una News: बारिश के बिना खेतों की नमी गायब, सूखने लगी गेहूं की फसल

Mon, 30 Nov 2026 12:44 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 30 Nov 2026 12:44 AM IST
विज्ञापन
Lack of rain drains moisture from fields; wheat crop begins to dry up
दो माह से बारिश का इंतजार, जिले का 59 फीसदी गेहूं रकबा असिंचित
विज्ञापन

नवंबर में सामान्य से 100 फीसदी कम बारिश

संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। जिले में गेहूं की बिजाई के बाद से बारिश नहीं होने से किसानों की चिंता बढ़ गई है। करीब दो माह से सूखे मौसम के कारण खेतों की मिट्टी में नमी घटने लगी है। इसका असर गेहूं की फसल के शुरुआती विकास पर पड़ने की आशंका है। जिन किसानों के पास सिंचाई के साधन नहीं हैं, उनके लिए स्थिति अधिक चुनौतीपूर्ण बनी हुई है। जिले की करीब 60 फीसदी कृषि भूमि बारिश पर निर्भर है। ऐसे में बारिश का इंतजार लंबा खिंचा तो गेहूं की पैदावार प्रभावित हो सकती है।
भारत मौसम विज्ञान विभाग के आंकड़ों के अनुसार, अक्तूबर 2026 में ऊना में 24.5 मिलीमीटर बारिश हुई थी, जो सामान्य से 31 फीसदी अधिक थी। इसके विपरीत नवंबर में 27 तारीख तक बारिश में 100 फीसदी कमी दर्ज की गई। इससे खेतों में पर्याप्त नमी बनाए रखने की चुनौती बढ़ गई है।
विज्ञापन

वर्ष 2024 के कृषि विभाग के आंकड़ों के अनुसार, जिले में 35514 हेक्टेयर क्षेत्र में गेहूं की खेती होती थी। इसमें 20941 हेक्टेयर असिंचित और 14573 हेक्टेयर सिंचित क्षेत्र था। यानी गेहूं का करीब 59 फीसदी रकबा बारिश पर निर्भर है। ऐसे में बारिश की कमी का असर बड़ी संख्या में किसानों पर पड़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिंचाई के विकल्प भी सीमित
किसान रविंद्र कुमार, यशपाल, सुरेश कुमार, रक्षपाल, सुशील कुमार, चेतराम और रमेश चंद ने बताया कि खेतों में नमी बनाए रखना सबसे बड़ी चिंता है। नलकूप और कुओं की सुविधा वाले किसान वैकल्पिक व्यवस्था कर सकते हैं, लेकिन वर्षा आधारित क्षेत्रों में ऐसा संभव नहीं है। सूखा दौर जारी रहा तो फसल के अंकुरण और शुरुआती बढ़वार पर असर पड़ सकता है।


क्या कहते हैं अधिकारी
उपनिदेशक जिला कृषि विभाग डॉ. प्रेम ठाकुर ने बताया कि गेहूं की बिजाई के बाद खेतों में पर्याप्त नमी बनाए रखने के लिए बारिश जरूरी है। बारिश नहीं होने पर सिंचाई के साधनों पर निर्भरता बढ़ेगी। जिन खेतों तक पानी पहुंचाने की व्यवस्था नहीं है, वहां फसल को लेकर चिंता बढ़ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed