{"_id":"6acf595afc25eff7ab02c6a2","slug":"video-ctu-bus-and-car-collision-at-baruhi-chowk-una-traffic-disrupted-wednesday-2026-10-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"ऊना के बड़ूही चौक पर सीटीयू बस और कार की टक्कर, काफी देर प्रभावित रहा यातायात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऊना के बड़ूही चौक पर सीटीयू बस और कार की टक्कर, काफी देर प्रभावित रहा यातायात
Ankesh Dogra
Updated Wed, 14 Oct 2026 03:58 PM IST
Link Copied
बड़ूही चौक पर बुधवार दोपहर सीटीयू बस और कार के बीच टक्कर हो गई। हादसे में कार को मामूली नुकसान पहुंचा, जबकि दोनों वाहनों के सड़क पर रुकने से चौक पर काफी देर तक यातायात प्रभावित रहा। इस दौरान राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
जानकारी के अनुसार, दोपहर के समय चौक पर सीटीयू बस और कार की भिड़ंत हो गई। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय दुकानदारों और बुद्धिजीवियों ने पहल करते हुए दोनों वाहन चालकों के बीच बातचीत करवाई। इसके बाद दोनों पक्षों ने आपसी सहमति से मामला सुलझा लिया।
समझौता होने के बाद दोनों वाहन चालक अपने-अपने गंतव्य की ओर रवाना हो गए, जिसके बाद यातायात सामान्य हो गया। मामले में पुलिस के पास कोई शिकायत दर्ज नहीं करवाई गई।
स्थानीय दुकानदारों के अनुसार, बड़ूही चौक पर वाहनों की अधिक आवाजाही के कारण थोड़ी देर की रुकावट से भी यातायात व्यवस्था प्रभावित हो जाती है। ऐसे में वाहन चालकों को चौक से गुजरते समय सतर्कता बरतने और यातायात नियमों का पालन करने की जरूरत है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।