{"_id":"6acf71db4e15cb22cf0ec231","slug":"video-arya-public-school-students-visited-the-bangana-post-office-and-learned-about-its-operations-2026-10-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"आर्य पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने किया बंगाणा डाकघर का भ्रमण, जानी कार्यप्रणाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आर्य पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने किया बंगाणा डाकघर का भ्रमण, जानी कार्यप्रणाली
बंगाणा। राष्ट्रीय डाक सप्ताह के तहत आर्य पब्लिक स्कूल बंगाणा के विद्यार्थियों ने बुधवार को डाकघर बंगाणा का शैक्षणिक भ्रमण किया। इस दौरान सातवीं और आठवीं कक्षा के 55 विद्यार्थियों ने भाग लिया और डाक विभाग की कार्यप्रणाली के बारे में जानकारी हासिल की। डाक विभाग के कर्मचारी विपिन कुमार ने विद्यार्थियों को बताया कि डाक एक स्थान से दूसरे स्थान तक कैसे पहुंचाई जाती है। उन्होंने पिन कोड की उपयोगिता, डाक के वितरण की प्रक्रिया और डाकघर में संचालित विभिन्न बचत योजनाओं के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी। इस भ्रमण का उद्देश्य विद्यार्थियों को डाक विभाग की कार्यप्रणाली से परिचित करवाना और उन्हें व्यावहारिक ज्ञान प्रदान करना था। विद्यार्थियों ने डाक सेवाओं से संबंधित जानकारी प्राप्त कर उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।