Hindi News
›
Video
›
Himachal Pradesh
›
Video: Mountain slope turns dangerous again at Chakkimod; debris sliding onto the highway.
{"_id":"6a9279595d6227e8290a6b2d","slug":"video-video-mountain-slope-turns-dangerous-again-at-chakkimod-debris-sliding-onto-the-highway-2026-08-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"वीडियो: चक्कीमोड में फिर बना पहाड़ खतरनाक, हाईवे पर खिसक रहा मलबा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वीडियो: चक्कीमोड में फिर बना पहाड़ खतरनाक, हाईवे पर खिसक रहा मलबा
हाईवे पांच पर चक्कीमोड में पहाड़ फिर खतरनाक बन गया है। पहाड़ का मलबा खिसक कर सड़क पर आ गया है। जिसके कारण पहाड़ को रोकने के लिए लगाए गए सीमेंट कंक्रीट के डंगे भी धराशायी हो गए है। एनएचएआई को करोड़ों रुपये का नुकसान हो चुका है। हाइड्रोजन ग्रीन शीट व मैकमेश शीट बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो चुकी है। माना जा रहा है कि एसआरएम कंपनी ने हाइड्रोजन ग्रीन शीट व मैकमेश शीट मलवे के ऊपर ही लगा दी गई। जिससे पहाड़ से मलवा खिसकते ही दोनों शीटें बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। चक्कीमोड में लग रहा है कि एसआरएम कंपनी पहाड़ को रोकने में नाकाम हो रही है। एनएचएआई को चक्कीमोड को सुरक्षित करने के लिए करोड़ों रुपये खर्च हो चुके है। लेकिन चक्कीमोड अभी भी खतरे की जद में चल रहा है। एनएचएआई को चक्कीमोड के पहाड़ को रोकना कड़ी चुनौती बन गई है। हालांकि इस बार भारी बारिश के ना होने से सड़क पर यातायात सुचारू रूप से चलाया जा रहा है
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।