{"_id":"6acf6e082859368c8a0c8095","slug":"video-solan-students-spread-the-message-of-hivaids-awareness-through-a-street-play-2026-10-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"सोलन: विद्यार्थियों ने नुक्कड़ नाटक से दिया एचआईवी एड्स जागरूकता का संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोलन: विद्यार्थियों ने नुक्कड़ नाटक से दिया एचआईवी एड्स जागरूकता का संदेश
राजकीय संस्कृत महाविद्यालय सोलन के रेड रिबन क्लब के विद्यार्थियों ने मशरूम चौक स्थित चिल्ड्रन पार्क में एचआईवी एड्स के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया। इस नाटक के माध्यम से विद्यार्थियों ने संक्रमण से बचाव और संक्रमित व्यक्तियों के प्रति भेदभाव न करने का संदेश दिया। उन्होंने पोस्टरों का उपयोग कर भी जनसमुदाय को जागरूक किया। नाटक में एचआईवी और एड्स से संबंधित सही जानकारी दी गई। इसमें समाज में फैली भ्रांतियों को दूर करने का प्रयास किया गया। विद्यार्थियों ने लोगों को इस बीमारी से ग्रस्त व्यक्तियों के प्रति संवेदनशील और समानतापूर्ण व्यवहार अपनाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में महाविद्यालय की रेड रिबन क्लब प्रभारी डॉ. आशा शर्मा और एनएसएस कार्यक्रम प्रभारी आचार्य डॉ. सुरेश शर्मा भारद्वाज उपस्थित रहे। एनएसएस कार्यक्रम प्रभारी ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना की और उनका उत्साहवर्धन किया। डॉ. आशा शर्मा ने कहा कि ऐसी गतिविधियां विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए आवश्यक हैं। ये उन्हें समाज के प्रति अपने दायित्वों को समझने और निभाने के लिए प्रेरित करती हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।