{"_id":"6b02b4910a625048ac0050c8","slug":"video-shrimad-bhagwat-katha-sixth-day-krishna-bal-leela-ramshehar-2026-11-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"सोलन: श्रीमद् भागवत कथा के छठे दिन भगवान कृष्ण की बाल लीलाओं का किया वर्णन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोलन: श्रीमद् भागवत कथा के छठे दिन भगवान कृष्ण की बाल लीलाओं का किया वर्णन
Ankesh Dogra
Updated Sun, 22 Nov 2026 02:53 PM IST
Link Copied
तहसील ग्राउंड रामशहर में आयोजित श्रीमद् भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ के छठे दिन व्यास पीठ से आचार्य नरेंद्र भारद्वाज शास्त्री ने भगवान श्रीकृष्ण के जन्म और बाल लीलाओं का विस्तार से वर्णन किया।
आचार्य नरेंद्र भारद्वाज शास्त्री ने बताया कि जब भगवान श्रीकृष्ण ने कारागार में देवकी के गर्भ से जन्म लिया तो सभी द्वारपाल गहरी निद्रा में सो गए। भगवान के निर्देशानुसार वसुदेव बालक कृष्ण को गोकुल में नंद के घर छोड़कर वहां से यशोदा की कन्या को लेकर वापस कारागार पहुंचे। उनके लौटते ही कारागार के किवाड़ स्वतः बंद हो गए और प्रहरी जाग उठे।
जब कंस को कन्या के जन्म की सूचना मिली तो वह उसे मारने के लिए पहुंचा। जैसे ही उसने कन्या को उठाया, वह उसके हाथ से छिटककर आकाश की ओर चली गई और कंस को चेतावनी देते हुए कहा कि उसका काल गोकुल में जन्म ले चुका है।
उधर, नंद के घर बालक के जन्म का समाचार मिलते ही गोकुल में उत्सव का माहौल बन गया। इस अवसर पर आचार्य जी ने ‘नंद के आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की’ भजन सुनाकर श्रद्धालुओं को आनंद और भक्ति से सराबोर कर दिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।