{"_id":"6b02b2b2218d6fc83c01dc7b","slug":"video-keralam-state-cooperative-bank-directors-visit-jogindra-bank-solan-2026-11-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"सोलन: केरलम बैंक का निदेशक मंडल पहुंचा जोगिंद्रा बैंक सोलन, सहकारी बैंकिंग व्यवस्थाओं पर किया अनुभव साझा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोलन: केरलम बैंक का निदेशक मंडल पहुंचा जोगिंद्रा बैंक सोलन, सहकारी बैंकिंग व्यवस्थाओं पर किया अनुभव साझा
Ankesh Dogra
Updated Sun, 22 Nov 2026 02:45 PM IST
Link Copied
केरलम स्टेट कोऑपरेटिव बैंक के 15 सदस्यीय निदेशक मंडल ने जोगिंद्रा केंद्रीय सहकारी बैंक लिमिटेड के मुख्य कार्यालय सोलन का दौरा किया। इस एक्सपोजर विजिट का उद्देश्य सहकारी बैंकिंग क्षेत्र के अनुभवों, सफल कार्यप्रणाली और आधुनिक बैंकिंग व्यवस्थाओं को साझा करना था।
जोगिंद्रा केंद्रीय सहकारी बैंक के अध्यक्ष मुकेश शर्मा और प्रबंध निदेशक पंकज सूद ने प्रतिनिधिमंडल का स्वागत किया। दौरे के दौरान प्रतिनिधिमंडल को बैंक की कार्यप्रणाली, विभिन्न बैंकिंग गतिविधियों, वित्तीय प्रबंधन और ऋण वितरण प्रणाली के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।
बैठक में ग्राहक सेवाओं, तकनीकी नवाचारों और बैंक की उपलब्धियों पर भी चर्चा हुई। केरलम स्टेट कोऑपरेटिव बैंक के प्रतिनिधियों ने अपने बैंकिंग मॉडल और कार्यप्रणाली से जुड़े अनुभव साझा किए। उन्होंने सहकारी बैंकिंग क्षेत्र में अपनाई जा रही आधुनिक व्यवस्थाओं के बारे में भी जानकारी दी।
दोनों बैंकों के प्रतिनिधियों ने सहकारी बैंकिंग को मजबूत बनाने के लिए सार्थक विचार-विमर्श किया। इस दौरान डिजिटल बैंकिंग, बेहतर ग्राहक सेवाओं और वित्तीय समावेशन को बढ़ावा देने के विभिन्न पहलुओं पर विचारों का आदान-प्रदान हुआ।
बैंक के अध्यक्ष मुकेश शर्मा ने कहा कि ऐसे दौरे आपसी सहयोग बढ़ाने के साथ-साथ अनुभव साझा करने और नई कार्यप्रणालियों को अपनाने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। विभिन्न राज्यों के सहकारी बैंकों की सफल व्यवस्थाओं से सीखकर बैंकिंग सेवाओं को और बेहतर बनाया जा सकता है।
उन्होंने केरलम स्टेट कोऑपरेटिव बैंक के निदेशक मंडल के सदस्यों का आभार व्यक्त किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।