{"_id":"68025c9127297f325d033829","slug":"video-solan-news-bjp-protested-against-national-herald-scam-2025-04-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"Solan News: नेशनल हेराल्ड घोटाले के विरोध में भाजपा ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: नेशनल हेराल्ड घोटाले के विरोध में भाजपा ने किया प्रदर्शन
भारतीय जनता युवा मोर्चा और भाजपा सोलन मंडल की ओर से कांग्रेस के नेशनल हेराल्ड घोटाले के विरुद्ध एक जोरदार प्रदर्शन आयोजित पुराने बस अड्डा सोलन में किया। इस दौरान कांग्रेस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। इस प्रदर्शन में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं, कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों सहित बड़ी संख्या में सम्मिलित हुए। प्रदर्शन में कांग्रेस सरकार की विफलताओं, विशेषकर भ्रष्टाचार, बेरोजगारी और महंगाई के विरुद्ध जन आक्रोश को प्रकट किया। भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष भूपेंद्र ठाकुर (सन्नी) ने कहा कि नेशनल हेराल्ड घोटाला कांग्रेस नेतृत्व के चरित्र को उजागर करता है और जनता अब इस भ्रष्टाचार को बर्दाश्त नहीं करेगी। कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री ऐसे अखबार को दो करोड़ का विज्ञापन देते हैं जिसकी हिमाचल में एक भी कॉपी नहीं आती है। उन्होंने कहा कि भाजपा का यह कदम प्रदेश और देश की जनता को कांग्रेस के भ्रष्ट आचरण के प्रति जागरूक करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास है। इस दौरान भाजपा सोलन मंडल अध्यक्ष शैलेंद्र गुप्ता, तरसेम भारती, मुकेश शर्मा, बादल नाहर समेत कई भाजपा नेता मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।