{"_id":"6a967fa11f8da73e0009f427","slug":"video-rahul-gandhi-fir-protest-solan-congress-dharna-2026-09-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"राहुल गांधी पर एफआईआर के विरोध में सोलन कांग्रेस का धरना, केंद्र सरकार का पुतला फूंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राहुल गांधी पर एफआईआर के विरोध में सोलन कांग्रेस का धरना, केंद्र सरकार का पुतला फूंका
Ankesh Dogra
Updated Tue, 01 Sep 2026 01:02 PM IST
Link Copied
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ उत्तराखंड में दर्ज एफआईआर के विरोध में सोलन कांग्रेस ने धरना-प्रदर्शन किया। जिला कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में कार्यकर्ता उपायुक्त कार्यालय के बाहर एकत्रित हुए और एफआईआर को वापस लेने की मांग उठाई।
प्रदर्शन की अध्यक्षता जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुभाष बरमाणी ने की। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज एफआईआर को कांग्रेस नेताओं ने राजनीतिक कार्रवाई करार दिया। प्रदर्शन के बाद कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार का पुतला भी जलाया।
कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी के खिलाफ उत्तराखंड में दर्ज की गई एफआईआर झूठी और राजनीतिक दुर्भावना से प्रेरित है। उन्होंने कहा कि विपक्ष की आवाज को दबाने के लिए सरकारी एजेंसियों और कानून का इस्तेमाल नहीं किया जाना चाहिए।
प्रदर्शनकारियों ने मांग की कि राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज एफआईआर को तत्काल वापस लिया जाए। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि पार्टी लोकतांत्रिक तरीके से इस तरह की कार्रवाई का विरोध करती रहेगी।
धरने के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र की भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कार्यकर्ताओं ने कहा कि लोकतंत्र में विपक्ष को अपनी बात रखने और सरकार से सवाल पूछने का पूरा अधिकार है।
कांग्रेस ने चेतावनी दी कि यदि राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज एफआईआर वापस नहीं ली गई तो पार्टी इस मुद्दे को लेकर आगे भी आंदोलन जारी रखेगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।