फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Power crisis in 14 panchayats of Goyla; one Junior Engineer (JE) responsible for four sections.

Solan News: गोयला की 14 पंचायतों में बिजली संकट, चार सेक्शन का जिम्मा एक जेई पर

Tue, 01 Sep 2026 11:51 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 01 Sep 2026 11:51 PM IST
विज्ञापन
33 केवी लाइन पर पेड़ों की टहनियां और बांस गिरने से बाधित होती है बिजली आपूर्ति
विज्ञापन

कई बार घंटों और दिनों तक बिजली गुल, दुर्गम क्षेत्र में फॉल्ट तलाशना चुनौती
लोगों ने कोटला से पट्टा महलोग तक 33 केवी लाइन बिछाने की मांग उठाई
संवाद न्यूज एजेंसी
बरोटीवाला(सोलन)। गोयला सब-डिवीजन की 14 पंचायतों में बिजली व्यवस्था चरमरा गई है। हजारों लोगों को लगातार बिजली कटौती का सामना करना पड़ रहा है। बिजली बोर्ड के चार सेक्शनों का जिम्मा एक ही कनिष्ठ अभियंता (जेई) के पास होने से समस्या और बढ़ गई है।
दून की पट्टा महलोग, बाड़िया, भावगुड़ी, नाली नालका, गोयला, चंडी, ढकरियाना, घडशी, बढ़लग, दाड़वा, बुघार, कनैता, जगजीत नगर और कैंडोल पंचायतें बिजली संकट से प्रभावित हैं। क्षेत्र में ठेडपुरा, पट्टा महलोग, गोयला और चंडी में चार सेक्शन बनाए गए हैं। इनमें जेई की तैनाती केवल ठेडपुरा सेक्शन में है, जबकि वह पट्टा महलोग, गोयला और चंडी सेक्शन का अतिरिक्त प्रभार भी संभाल रहे हैं।
विज्ञापन

क्षेत्र को बिजली आपूर्ति देने वाली 33 केवी मुख्य लाइन बालद खड्ड से घरेड़, जतौन और चीड़ के जंगलों से होकर गोयला पहुंचती है। खराब मौसम में पेड़ों की टहनियां और बांस के पेड़ बिजली तारों पर गिरने से आपूर्ति बाधित हो जाती है। कई बार घंटों और दिनों तक बिजली गुल रहने से लोगों को परेशानी झेलनी पड़ती है। कर्मचारियों की कमी के कारण दुर्गम क्षेत्र में फॉल्ट तलाशने और उसे ठीक करने में भी समय लग रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने गोयला के बजाय पट्टा महलोग में सब-स्टेशन स्थापित करने की मांग की है। उनका कहना है कि 33 केवी लाइन को कोटला से सीधे पट्टा महलोग तक लाया जा सकता है। इससे बिजली के खंभे और तार कम लगेंगे तथा गांवों को निर्बाध बिजली आपूर्ति मिल सकेगी। लोगों ने विधायक से पट्टा महलोग में छोटा पावर स्टेशन स्वीकृत करवाने और रिक्त जेई पद भरने की मांग की है।

उधर, बिजली बोर्ड के अधिशासी अभियंता दीपक वर्मा ने कहा कि रिक्त पद भरने के लिए उच्च अधिकारियों को पत्र लिखा गया है। उन्होंने कहा कि गोयला में 3.15 एमबीए क्षमता का सब-स्टेशन पहले से है, जबकि यहां बिजली की खपत करीब 2 एमबीए है। ऐसे में पट्टा महलोग में नया सब-स्टेशन बनाने की आवश्यकता नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed