{"_id":"6ab50c629b14f23eba0373b2","slug":"video-himachal-kisan-sabha-submits-memorandum-to-apmc-raises-12-key-demands-of-farmers-2026-09-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"वीडियो: हिमाचल किसान सभा ने एपीएमसी को सौंपा ज्ञापन, किसानों की 12 प्रमुख मांगें उठाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वीडियो: हिमाचल किसान सभा ने एपीएमसी को सौंपा ज्ञापन, किसानों की 12 प्रमुख मांगें उठाई
हिमाचल किसान सभा ने कृषि उपज मंडी समिति (एपीएमसी) सोलन के सचिव को एक ज्ञापन सौंपा है। इसमें किसानों को मंडियों में भुगतान में देरी, अनधिकृत कटौतियों और सुविधाओं के अभाव जैसी समस्याओं का सामना करने की बात कही गई है। सभा ने इन चुनौतियों के समाधान के लिए 12 प्रमुख मांगें उठाई हैं। यह ज्ञापन हिमाचल किसान सभा सोलन इकाई के सचिव नितिश ठाकुर व प्यारे लाल वर्मा की अगुवाई में सौंपा। ज्ञापन में आढ़तियों और कमीशन एजेंटों की नियमित जांच की मांग की गई है। इसमें उनके कार्य, लेन-देन, तौल और भुगतान की आकस्मिक जांच शामिल है। सेब उत्पादकों को उनकी उपज बिकते ही शीघ्र भुगतान सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया है। जिन कमीशन एजेंटों ने किसानों की राशि रोकी है, उनके खिलाफ कड़ी कानूनी और विभागीय कार्रवाई की मांग की गई है। इसमें बकाया राशि की वसूली, जुर्माना, लाइसेंस निलंबन और रद्द करने जैसे कदम शामिल हैं। सोलन जिले में एक आधुनिक टमाटर प्रसंस्करण संयंत्र स्थापित करने की भी मांग की गई है। इसके साथ ही कोल्ड चेन, प्री-कूलिंग और भंडारण सुविधाओं के विकास पर भी बल दिया गया है। यह सुविधा टमाटर और अन्य शीघ्र खराब होने वाली सब्जियों तथा फलों के लिए उत्पादन क्षेत्रों के निकट उपलब्ध होनी चाहिए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।