{"_id":"6ab4fa389402a9d43d05e8f2","slug":"video-dharmpur-davs-two-day-state-level-badminton-tournament-concludes-2026-09-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"धर्मपुर: डीएवी की राज्यस्तरीय बैडमिंटन दो दिवसीय प्रतियोगिता संपन्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धर्मपुर: डीएवी की राज्यस्तरीय बैडमिंटन दो दिवसीय प्रतियोगिता संपन्न
राजा वीरभद्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स कुमारहट्टी में डीएवी राष्ट्रीय खेलों के तहत चल रही बैडमिंटन प्रतियोगिता 2026 का समापन हो गया। प्रतियोगिता का आयोजन एमआरए डीएवी स्कूल सोलन की ओर से किया गया था। इसमें हिमाचल के सभी आठ क्लस्टरों से 200 से अधिक खिलाड़ियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 आयु वर्गों में आयोजित की गई। इसमें लड़कों और लड़कियों के एकल व युगल मुकाबले शामिल थे। अंडर-14 एकल लड़कों में सानिध्या कपूर विजेता और अर्णव ठाकुर उपविजेता रहे। लड़कियों के मुकाबलों में गुरवाणी विजेता और शिवन्या कपूर उपविजेता बनीं। अंडर-17 एकल लड़कों में वीर विक्रम सिंह ने जीत हासिल की, जबकि अर्णव उपविजेता रहे। अंडर-17 लड़कियों में राधिका शर्मा विजेता और अराध्या शर्मा उपविजेता रहीं। अंडर-19 एकल लड़कों में आदित्य विजेता और अयान राणा उपविजेता रहे। अंडर-19 एकल लड़कियों में वैष्णवी विजेता और अर्पिता शर्मा उपविजेता बनीं। डीएवी प्रशासन ने विजेता और उपविजेता खिलाड़ियों तथा क्लस्टरों को पदक व ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। अंडर-14 लड़कों की टीम चैंपियनशिप में क्लस्टर-5 के अथर्व, दर्श, सानिध्या और अंश विजेता रहे। क्लस्टर तीन के गुरवश, जयदित्य, रियांश और यंजत उपविजेता बने। लड़कियों के मुकाबलों में क्लस्टर सात की गुरवाणी विजेता रही। क्लस्टर तीन की भानु, दिमायरा, नव्या और तनिशा उपविजेता रहीं। अंडर-17 लड़कों की टीम चैंपियनशिप में क्लस्टर छह के आदित्य, दक्ष, मोक्षित और वीर विक्रम सिंह विजेता रहे। क्लस्टर दो के आरव, चिराग, दिव्यांश और वंश उपविजेता बने। अंडर-17 लड़कियों में क्लस्टर पांच की अनाध्य, राधिका, सान्वी और श्ररणया विजेता रहीं। क्लस्टर दो की आद्या, अराध्य, इवाशि और पावनी उपविजेता बनीं। इस प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ी 24 से 26 अक्तूबर को दिल्ली में होने वाले राष्ट्रीय खेलों में हिमाचल प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे। सोलन डीएवी की प्राचार्य मासुमा सिंहा की आयोजन समिति के तहत क्लस्टर आठ के सभी स्कूलों के प्राचार्य विजय कुमार, राकेश कुमार, चंद्रेश्वर शर्मा, श्वेता जैन, मुक्ता चौहान और वर्षा सूद मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।