{"_id":"6a916b7594ba595f6002d12d","slug":"video-chayal-shri-ram-katha-gyan-mahayagya-begins-at-sanyas-ashram-kutia-2026-08-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"चायल: सन्यास आश्रम कुटिया में श्रीराम कथा ज्ञान महायज्ञ का शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चायल: सन्यास आश्रम कुटिया में श्रीराम कथा ज्ञान महायज्ञ का शुभारंभ
जिला सोलन के उपमंडल कंडाघाट की ग्राम पंचायत चायल के मिहानी स्थित सन्यास आश्रम कुटिया में शुक्रवार को श्रीराम कथा ज्ञान महायज्ञ का शुभारंभ कलश यात्रा के साथ हुआ। दोपहर 12:00 बजे निकाली गई कलश यात्रा में श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। पांच सितंबर तक चलने वाले इस धार्मिक आयोजन में कथा व्यास पंडित चंदन कृष्ण भारद्वाज अपनी मधुर वाणी से भगवान श्रीराम की विभिन्न लीलाओं का वर्णन करेंगे। वहीं 108 त्यागानंद पुरी महाराज श्रद्धालुओं को अध्यात्म एवं धर्म से जुड़े विषयों पर अपने विचारों से लाभान्वित करेंगे। सन्यास आश्रम के ट्रस्टी एवं उपाध्यक्ष आत्मस्वरूप ने क्षेत्रवासियों एवं श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में श्रीराम कथा में पहुंचकर भगवान श्रीराम की कथा का श्रवण करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि श्रीराम कथा हमें सत्य, धर्म, मर्यादा और सदाचार के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती है। इस अवसर पर सन्यास आश्रम के अन्य ट्रस्टी कृष्ण दत्त वर्मा, रूप सिंह ठाकुर, बाबू राम ठाकुर सहित कांशी राज, बाबू राम सूद, प्रताप ठाकुर तथा अन्य गणमान्य व्यक्ति एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।