{"_id":"6a9409ebf322f4f6e00251ce","slug":"video-solan-college-national-sports-day-sports-competition-2026-08-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"सोलन: राष्ट्रीय खेल दिवस पर सोलन कॉलेज में खेलों का उत्सव, विद्यार्थियों ने दिखाया दमखम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोलन: राष्ट्रीय खेल दिवस पर सोलन कॉलेज में खेलों का उत्सव, विद्यार्थियों ने दिखाया दमखम
Ankesh Dogra
Updated Sun, 30 Aug 2026 04:16 PM IST
Link Copied
राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर राजकीय महाविद्यालय सोलन में रविवार को विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। “खेलेगा भारत, जीतेगा भारत” थीम के तहत आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय की प्राचार्या एवं मुख्य अतिथि डॉ. शिवानी शर्मा ने किया।
कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में खेल भावना, अनुशासन, टीम भावना और स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देना रहा। इस दौरान वॉलीबॉल, बैडमिंटन, शतरंज, टेबल टेनिस और बास्केटबॉल की प्रतियोगिताएं करवाई गईं। विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया और अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
प्राचार्या डॉ. शिवानी शर्मा ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए खेलों के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि खेल केवल शरीर को स्वस्थ रखने तक सीमित नहीं हैं, बल्कि इनके माध्यम से विद्यार्थियों में मानसिक दृढ़ता, अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और व्यक्तित्व विकास भी होता है।
उन्होंने विद्यार्थियों से पढ़ाई के साथ खेल गतिविधियों में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि नियमित खेल गतिविधियां विद्यार्थियों को स्वस्थ और सक्रिय जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करती हैं।
प्रतियोगिताओं के समापन पर विभिन्न खेलों में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। प्राचार्या डॉ. शिवानी शर्मा ने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार प्रदान किए और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
उन्होंने सभी प्रतिभागियों को खेल भावना के साथ आगे बढ़ने और नियमित रूप से खेल गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया।
विद्यार्थियों को नियमित खेलों से जुड़ने का संदेश
कार्यक्रम का आयोजन शारीरिक शिक्षा विभाग के संयोजन में प्रो. रवि राम ने किया। उन्होंने राष्ट्रीय खेल दिवस के उद्देश्य और वर्तमान समय में खेलों की बढ़ती उपयोगिता पर प्रकाश डाला।
उन्होंने विद्यार्थियों को नियमित रूप से खेल गतिविधियों में शामिल होने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों में खेलों को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।