{"_id":"6a940a288d5fcff21e07955d","slug":"video-kawarag-solan-tree-plantation-amit-thakur-environment-conservation-2026-08-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"सोलन: कवारग पंचायत में ब्लॉक कांग्रेस ने चलाया पौधारोपण अभियान, बान और देवदार के करीब 60 पौधे लगाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोलन: कवारग पंचायत में ब्लॉक कांग्रेस ने चलाया पौधारोपण अभियान, बान और देवदार के करीब 60 पौधे लगाए
Ankesh Dogra
Updated Sun, 30 Aug 2026 04:17 PM IST
Link Copied
पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ब्लॉक कांग्रेस की ओर से कवारग पंचायत में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान बान और देवदार के करीब 60 पौधे रोपे गए। कार्यक्रम में कर्नल संजय शांडिल ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की।
पौधारोपण कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस पदाधिकारियों और स्थानीय लोगों ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। प्रतिभागियों ने लगाए गए पौधों की देखभाल और उन्हें संरक्षित करने की जरूरत पर भी जोर दिया।
ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अमित ठाकुर ने कहा कि प्रकृति का संरक्षण मानवता की सबसे बड़ी जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि जंगलों का हरा-भरा रहना आने वाली पीढ़ियों के लिए सबसे बड़ी धरोहर है। उन्होंने लोगों से पर्यावरण संरक्षण के कार्यों में सक्रिय भागीदारी करने का आह्वान किया।
उन्होंने कहा कि पौधारोपण केवल पौधे लगाने तक सीमित नहीं होना चाहिए, बल्कि लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल और संरक्षण भी जरूरी है। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के लिए अधिक से अधिक लोगों को इस तरह के अभियानों से जुड़ना चाहिए।
पौधारोपण कार्यक्रम में मनसार पंचायत के प्रधान जय प्रकाश, जेडी कोठों पंचायत के उपप्रधान अंकुर ठाकुर, नगाली-चायल के बीडीसी सदस्य महेशइंदर शर्मा, कवारग पंचायत के पूर्व प्रधान ईश्वर सिंह ठाकुर, नगर पंचायत कंडाघाट के पार्षद पुनीत शर्मा और जिला कांग्रेस महासचिव गुरविंदर सिंह काला मौजूद रहे।
इसके अलावा जिला कांग्रेस महासचिव रविंद्रकांत शर्मा, पूर्व युवा कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष प्रदीप वर्मा, बिशा पंचायत की पूर्व प्रधान सीता ठाकुर, पूर्व बीडीसी सदस्य सत्या देवी, कुसुम शहरी कांग्रेस उपाध्यक्ष सुरेंद्र बंसल, विकास ठाकुर, युवा कांग्रेस जिला महासचिव राहुल ठाकुर, मयूर मेहता, अमित ठाकुर किटी, देविंदर, नरेश तुदल, नरेश धरयां, विभांशु, भानु, अजय, हैप्पी, विवेक, आशीष सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
कार्यक्रम के दौरान सभी उपस्थित लोगों ने पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के लिए मिलकर प्रयास करने का संकल्प लिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।