{"_id":"675eba3337ec8e77410067d8","slug":"khelo-india-center-rajpura-was-the-winner-in-womens-kabaddi-solan-news-c-176-1-ssml1040-134155-2024-12-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: महिला कबड्डी में खेलो इंडिया सेंटर राजपुरा रहा विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: महिला कबड्डी में खेलो इंडिया सेंटर राजपुरा रहा विजेता
शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 15 Dec 2024 11:43 PM IST
Link Copied
फाइनल मुकाबले में हरियाणा की टीम को किया पराजित पुरूष कबड्डी में ऊना की देहला टीम ने किया ट्राफी पर कब्जा संवाद न्यूज एजेंसी नालागढ़(सोलन)। जिला स्तरीय रेडक्राॅस साेसायटी की ओर से आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता के महिला वर्ग में खेलो इंडिया सेंटर राजपुरा और पुरुष वर्ग में ऊना के देहला की टीम ने ट्राॅफी पर कब्जा किया। खेलो इंडिया सेंटर की साक्षी शर्मा बेस्ट प्लेयर चुनी गई, जबकि हरियाणा की राजरानी बेस्ट रेडर चुनीं। ऊना के देहला के विशाल भारद्वाज बेस्ट डिफेंडर और कुलदीप बेस्ट रेडर चुने गए। नालागढ़ के खेल मैदान में खेली गई कबड्डी प्रतियोगिता का महिला वर्ग का फाइनल मैच खेलो इंडिया सेंटर राजपुरा व हरियाणा के बीच हुआ। इसमें खेलो इंडिया सेंटर राजपुरा की टीम 8 अंकों से विजेता रही। इससे पहले खेले गए सेमीफाइनल में खोलो इंडिया सेंटर ने चंडीगढ़ और हरियाणा ने जींद की टीम को पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया। पुरुषों का फाइनल मैच ऊना के देहला व बिजली बोर्ड के बीच हुआ। कांटे के इस मुकाबले में दोनों टीमों में निर्धारित समय में 20-20 अंक जुटाए। निर्णायकों ने दोनों टीमों को पांच-पांच रेड दी गई, जिसमें ऊना की टीम ने 3-2 से बिजली बोर्ड को पराजित कर दिया गया। इससे पहले खेले गए सेमीफाइनल में ऊना ने कोहिनूर अकादमी व बिजली बोर्ड ने महादेव की टीम को पराजित किया। नालागढ़ के विधायक हरदीप बावा ने कबड्डी की दोनों विजेता टीमों को 51-51 हजार और उपविजेता को 31-31 हजार रुपये नकद व ट्राॅफी देकर सम्मानित किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।