{"_id":"6aabfc0b5db357245a08a1e3","slug":"fair-in-solan-solan-news-c-176-1-ssml1040-179266-2026-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: मां काली और झोटा पूजन के साथ राज्य स्तरीय सायर मेला शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: मां काली और झोटा पूजन के साथ राज्य स्तरीय सायर मेला शुरू
विज्ञापन
मेलों से लोक संस्कृति, रीति-रिवाज से भावी पीढ़ी होती है रूबरू : अवस्थी
संवाद न्यूज एजेंसी
अर्की (सोलन)। विधायक संजय अवस्थी ने वीरवार को अर्की के ऐतिहासिक चौगान मैदान में राज्य स्तरीय सायर मेले का शुभारंभ किया। उन्होंने परंपरागत रीति-रिवाजों के अनुसार ऐतिहासिक एवं प्राचीन मां काली मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना की। समृद्धि के प्रतीक झोटे पूजन के साथ तीन दिवसीय सायर मेले का शुभारंभ किया। विधायक ने कहा कि अर्की का मेला क्षेत्र की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और प्राचीन परंपराओं से जुड़ा महत्वपूर्ण आयोजन है। ऐसे मेलों के माध्यम से हमारी लोक संस्कृति, रीति-रिवाज और पारंपरिक मान्यताएं भावी पीढ़ी तक पहुंचती हैं।
मेले केवल मनोरंजन अथवा उत्सव का माध्यम नहीं हैं, बल्कि यह समाज को एक-दूसरे के करीब लाने तथा आपसी मेलजोल और भाईचारे को बढ़ावा देने का महत्वपूर्ण अवसर भी प्रदान करते हैं। इस अवसर पर विधायक की धर्मपत्नी मीनाक्षी अवस्थी, खंड कांग्रेस अर्की के अध्यक्ष सतीश कश्यप, खंड कांग्रेस के महासचिव रवि पाठक, नगर पंचायत अर्की की अध्यक्ष सीमा शर्मा, उपाध्यक्ष बीना ठाकुर, जोगिंद्रा बैंक के निदेशक रोशन वर्मा, आईटीआई बोर्ड के सदस्य सुमित शर्मा उपस्थित रहे।