{"_id":"6aabf104a3c13fc8e7096eb3","slug":"boy-comitted-sucide-solan-news-c-176-1-ssml1041-179318-2026-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: किराये के कमरे में फंदा लगा युवक ने कर ली आत्महत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: किराये के कमरे में फंदा लगा युवक ने कर ली आत्महत्या
विज्ञापन
पुलिस मौके पर पहुंची, नहीं मिला कोई सुसाइड नोट
संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी (सोलन)। औद्योगिक क्षेत्र बद्दी के छातिपुरा में एक 28 वर्षीय युवक ने किराये के कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के समय युवक कमरे में अकेला था। मृतक की पहचान अमर पुत्र जगदीश, निवासी अलीनगर, बरेली (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है। वह बद्दी स्थित एक निजी उद्योग में काम करता था। अमर अपने पीछे पत्नी और एक साल की बेटी छोड़ गया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर नालागढ़ अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाया। शव परिजनों को सौंप दिया गया। मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है, जिससे आत्महत्या के कारणों का अभी स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। पुलिस परिजनों व आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। उधर, डीएसपी बद्दी योगराज चंदेल ने बताया कि मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। आत्महत्या के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है।