{"_id":"67694ceac06961b84d0cb9ea","slug":"x-ray-facility-in-dadhahu-college-nahan-news-c-177-1-nhn1002-139552-2024-12-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: ददाहू अस्पताल में लोगों को जल्द मिलेगी एक्स-रे की सुविधा, विभाग ने नई मशीन का ऑर्डर दिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: ददाहू अस्पताल में लोगों को जल्द मिलेगी एक्स-रे की सुविधा, विभाग ने नई मशीन का ऑर्डर दिया
शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 23 Dec 2024 11:58 PM IST
Link Copied
विधानसभा उपाध्यक्ष विनय कुमार ने दिए हैं 24 लाख, 6 माह से ठप पड़ी हैं एक्स-रे सेवाएं संवाद न्यूज एजेंसी ददाहू (सिरमौर)। सिविल अस्पताल ददाहू में एक्स-रे सेवाओं को जल्द बहाल कर लिया जाएगा।। इसको लेकर स्वास्थ्य विभाग ने नई एक्स-रे मशीन खरीदने के लिए ऑर्डर भेज दिया है। 15 जनवरी से पूर्व ही यहां नये और आधुनिक एक्स-रे प्लांट को स्थापित करके सेवाओं को बहाल कर दिया जाएगा। स्थानीय विधायक एवं विधानसभा उपाध्यक्ष विनय कुमार ने 24 लाख रुपये की राशि अस्पताल प्रबंधन को भेंट की है। उल्लेखनीय है कि एक्स-रे उपकरण खराब होने के कारण बीते 6 माह से ही सिविल अस्पताल ददाहू में एक्स-रे सेवाएं ठप पड़ी हैं। जबकि यहां नए एक्स-रे तकनीशियनों ने भी पदभार संभाल लिया है। जानकारी के अनुसार नए एक्स-रे प्लांट को अस्पताल के नए भवन में कैजुअल्टी वार्ड के कमरा नंबर 105 में स्थापित किया जाएगा। सिविल अस्पताल ददाहू के प्रभारी डॉ. अशोक ठाकुर ने बताया कि सीएमओ कार्यालय से नई एक्स-रे मशीन की खरीद को लेकर ऑर्डर दिया गया हैं। केवल एक्स-रे मशीन का यहां पहुंचना ही शेष है। दो सप्ताह में नई एक्स-रे मशीन स्थापित करके सेवाएं बहाल कर दी जाएंगी। अस्पताल में रेडियोग्राफर ने भी पदभार संभाल लिया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।