फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   nss sivir in ajoli school

Sirmour News: अजौली स्कूल में सात दिवसीय एनएसएस शिविर का समापन

Wed, 28 Oct 2026 12:58 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 28 Oct 2026 12:58 AM IST
विज्ञापन
nss sivir in ajoli school
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय अजौली में एनएसएस शिविर के दौरान सफाई करते हुए एसएसएस के सदस्य।
स्वयंसेवियों ने प्रभात फेरी निकालकर किया जागरूक
विज्ञापन

स्कूल से लेकर मंदिरों और सरकारी कार्यालयों में चलाया स्वच्छता अभियान


संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय अजौली में 21 से 27 अक्तूबर तक आयोजित सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) विशेष शिविर का मंगलवार को समापन हुआ। शिविर के दौरान स्वयंसेवियों ने प्रभात फेरी निकालकर लोगों को जागरूक किया और विभिन्न स्थानों पर स्वच्छता अभियान चलाकर सामाजिक जिम्मेदारी का संदेश दिया।
समापन समारोह में विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष तरलोक सिंह मुख्यातिथि के रूप में उपस्थित रहे। शिविर का शुभारंभ प्रोफेसर सुशील तोमर और ग्रेड-वन अधिवक्ता जोगेंद्र तोमर सहित अन्य गण्यमान्य व्यक्तियों की मौजूदगी में हुआ था।
विज्ञापन

शिविर के दौरान स्वयंसेवियों ने विद्यालय परिसर, गांव के विभिन्न क्षेत्रों, मंदिरों, डिस्पेंसरी और आईपीएच कार्यालय परिसर की सफाई की। विद्यार्थियों को अलग-अलग समूहों में बांटकर स्वच्छता, परियोजना कार्यों और भोजन व्यवस्था की जिम्मेदारी सौंपी गई। इससे उनमें टीम भावना, अनुशासन, सहयोग और आत्मनिर्भरता की भावना विकसित हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिविर का उद्देश्य विद्यार्थियों में समाज सेवा, स्वच्छता और सामाजिक उत्तरदायित्व के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा। स्वयंसेवियों ने सातों दिन उत्साह के साथ गतिविधियों में भाग लेकर सेवा और समर्पण का संदेश दिया।-----

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय अजौली में एनएसएस  शिविर के दौरान सफाई करते हुए एसएसएस के सदस्य।

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय अजौली में एनएसएस शिविर के दौरान सफाई करते हुए एसएसएस के सदस्य।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed